Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया को BGT 2024 से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दी कड़ी चेतावनी

टीम इंडिया को BGT 2024 से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दी कड़ी चेतावनी

Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तमाम क्रिकेट फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि इन दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 को कौन अपने नाम करेगा?

हालांकि आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी दी है। पैट कमिंस ने यह कहा कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वो ऐसी पिच तैयार करेंगे जिसमें घास काफी ज्यादा हो।

द ग्रेड क्रिकेटर से बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा कि, ‘काश, अगर मेरे पक्ष में चीजें होती तो पिचें आपके पीछे उन झाड़ियों की तरह दिख रही होती। हालांकि मैं इसको लेकर कुछ भी नहीं कह सकता हूं। देखते हैं कि इस टेस्ट सीरीज में कौन ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता है। पिछले कुछ सीजन में विकेट बेहतरीन रहा था। ऐसा लगता है कि अगर किसी ने शतक जड़ा है तो उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।’

मैं यही दुआ करता हूं कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा बहुत बैलेंस बने रहना चाहिए: पैट कमिंस

पैट कमिंस ने आगे कहा कि, ‘मैं यही दुआ करता हूं की गेंद और बल्ले के बीच थोड़ा बहुत बैलेंस बने रहना चाहिए। कुछ भारतीय स्पिन विकेट भी हो सकते हैं। मुझे जहां तक याद है पिछले दौरे में दिल्ली में हमें जीतना चाहिए था। ऐसी पिच पर आपको विकेट मिलते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारे खिलाड़ी इसकी आलोचना करेंगे।’

बता दें कि, पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में टीम इंडिया को हराया था। अब इस समय खेले जा रहे चक्र को भी ऑस्ट्रेलिया अपने नाम जरुर करना चाहेगा। भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन उन्हें हल्के में लेना ऑस्ट्रेलिया के लिए बिल्कुल भी सही बात नहीं होगी।

আরো ताजा खबर

“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा

Vaughan Blasts ECB for Letting Archer Prioritise IPL Over England Duty (image via X) माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड द्वारा...

IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RR vs LSG: match review (image via X) राजस्थान रॉयल्स 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में, मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में...

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...