
Paras Mhambrey (Photo Source: Twitter)
टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टीम इंडिया के मुख्य कोच इस टूर्नामेंट में राहुल द्रविड़ थे जबकि गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे थे। पारस म्हाम्ब्रे की कोचिंग में टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था। अब आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
बता दें कि, पारस म्हाम्ब्रे ने टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर में सिर्फ पांच मुकाबले खेले है। हालांकि उनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। तमाम लोगों का यह भी मानना है कि पारस म्हाम्ब्रे एक सफल खिलाड़ी से ज्यादा प्रभावशाली कोच हैं। पारस म्हाम्ब्रे के पास कोचिंग का काफी अनुभव है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने किया था निराशाजनक प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। उनका प्रदर्शन हमेशा ही इस टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा है। हालांकि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। यही नहीं फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था।
हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और मुंबई इंडियंस ने पिछले संस्करण में 14 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान थे कि रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को जीतने के बाद आखिर क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था? हालांकि अब पारस म्हाम्ब्रे के जुड़ने से मुंबई टीम के गेंदबाजी लाइनअप को काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में पता चलेगा।
Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया
Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता
SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया
Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

