Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोहम्मद शमी ODI वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब खेलेंगे पहला मैच

Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। शमी बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) ने उन्हें खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। शमी की वापसी की काफी समय से उम्मीद थी, उम्मीद थी कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे।

करीब एक साल के बाद वे प्रोफेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। 19 नवंबर 2023 को उन्होंने आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेला था, जो 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था। इसके बाद से वे कोई घरेलू मैच भी चोट के कारण नहीं खेल पाए। हालांकि, अब उनको रणजी ट्रॉफी में मौका मिलेगा और वे बुधवार 13 नवंबर को मैदान पर नजर आएंगे। इस बात का ऐलान बंगाल क्रिकेट संघ ने किया है।

Mohammed Shami को लेकर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी किया प्रेस रिलीज

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “यह इंडियन क्रिकेट और बंगाल रणजी ट्रॉफी के लिए अच्छी बात है कि मोहम्मद शमी अपना कमबैक करने जा रहे हैं। वे बुधवार से इंदौर में मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में आखिरी मुकाबला भारत के लिए खेलने वाले शमी मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे।”

बंगाल क्रिकेट संघ ने आगे कहा कि, “शमी का बंगाल की टीम में शामिल किया जाना टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए बंगाल की टीम कोशिश कर रही है।” बंगाल की टीम अपने ग्रुप में इस समय चार मैचों के बाद 8 अंक हासिल करने के बाद पांचवें स्थान पर है।

ऐसे में शमी के पास अपनी फिटनेस साबित करने का मौका है और अगर वो यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है। अगर शमी लगातार दो रणजी मैच खेलकर और लंबे-लंबे स्पैल डालकर अपनी फिटनेस को साबित कर देते हैं तो फिर आखिरी के तीन मैचों में भी वे ऑस्ट्रेलिया में खेल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: बटलर और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, साउथेम्प्टन T20I में बनाए कई महा-रिकॉर्ड!

ENG vs IND: Buttler’s 131 and Brook’s 95* Tear Through India’s Bowling Attack (image via getty) शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन में खेले गए पांचवें टी20आई मैच में, जॉस बटलर...

सौरव गांगुली के बाद एक और दिग्गज ICC हॉल ऑफ फेम में हुआ शामिल, शानदार करियर को मिला बड़ा सम्मान

Sourav Ganguly and kevin pietersen (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बाद, इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया...

‘श्रेयस को कप्तानी से हटाना जल्दबाजी’ – यूके दौरे पर टीम इंडिया की फजीहत पर बोले पूर्व कोच अभिषेक नायर

Abhishek Nayar Urges Patience With Shreyas Iyer After UK Tour Disaster (image via X) यूनाइटेड किंगडम में टीम इंडिया के बेहद खराब टी20आई दौरे के बाद, पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक...

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...