Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिखा गजब का उत्साह, कोच द्रविड़ ने सबसे खास खिलाड़ी को दिया मेडल

Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने सुपर-8 का आगाज भी जीत के साथ किया है, जहां रोहित एंड कंपनी ने अफगानिस्तान टीम को हार का स्वाद चखाया। इस दौरान भारत के कुछ बल्लेबाजों ने टॉप का प्रदर्शन किया, फिर गेंदबाजों ने भी निराश नहीं किया। वहीं इस दौरान कुछ शानदार कैच देखने को मिले, ऐसे में Fielding को लेकर दिया जाने वाले मेडल को लेकर ड्रेसिंग रूम में उत्साह देखने को मिला।

रोहित और विराट फिर हुए फ्लॉप

जी हां, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए। जहां पहले हिटमैन 8 रन बनाकर अफगानिस्तान के खिलाफ आउट हो गए, उसके बाद विराट भी 24 रन ही बना पाए और पवेलियन लौट गए। इससे पहले कोहली ग्रुप स्टेज के तीनों मैच में फेल रहे थे, ऐसे में अब विराट टीम के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं।

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इस बार किसे मिला मेडल?

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो हुआ पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में टीम के हेड कोच द्रविड़ ने दिया इस बार बेस्ट Fielding वाला मेडल।
*पूरे मैच में 3 शानदार कैच पड़ने वाले जडेजा को मिला मेडल, दिखे काफी उत्साहित।
*वहीं मेडल मिलने के बाद जडेजा सिराज को मजाक में कैच पकड़ने का श्रेय देने लगे।

ये वीडियो सामने आया है टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं सर जडेजा के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अगला मैच कब है भारतीय टीम का?

सुपर-8 का पहला मैच टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ जीत चुकी है, ऐसे में अब रोहित की सेना को 2 और मैच खेलने हैं। जहां सुपर-8 में भारत का दूसरा मैच 22 जून को खेला जाएगा, जो बांग्लादेश के खिलाफ होगा। उसके बाद टीम का तीसरा मैच 24 जून के दिन होगा और वो मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक लगाई थी, जहां आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था तो कनाडा के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...