Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया की सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी के बीच, Ravindra Jadeja ने दिल खुश कर दिया फैन्स का

टीम इंडिया की सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी के बीच Ravindra Jadeja ने दिल खुश कर दिया फैन्स का

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

इस साल ही Ravindra Jadeja ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वो टीम इंडिया से लगातार वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बीच जडेजा को गाबा टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है, साथ ही उस दौरान उनका जश्न देखने लायक था।

पहले दो मैचों में नहीं मिला था Ravindra Jadeja को मौका

जी हां, इस बार BGT के पहले दो मैचों में Ravindra Jadeja को खेलने का मौका नहीं मिला था, ऐसे में इस फैसले से फैन्स खुश नहीं थे। पर्थ टेस्ट मैच में स्पिनर के तौर सिर्फ सुंदर खेले थे, वहीं एडिलेड में सुंदर की जगह अश्विन को मौका मिला था। ऐसे में अब गाबा में सर जडेजा की अंतिम 11 में वापसी हुई और उन्होंने अश्विन की जगह ली। साथ ही जडेजा ने अपने चयन को काफी हद तक सही भी साबित कर दिया है।

Ravindra Jadeja और उनका ये गजब का जश्न

*गाबा टेस्ट में टीम की फ्लॉप बल्लेबाजी के बीच चला Ravindra Jadeja का बल्ला।
*जहां 22 गज पर जडेजा ने दमदार बल्लेबाजी कर पूरा किया अपना अर्धशतक।
*जिसके बाद जडेजा ने बल्ले से तलवारबाजी कर मनाया अपने अर्धशतक का जश्न।
*जडेजा के अलावा गाबा में केएल राहुल ने भी लगाया था अर्धशतक, लेकिन हो गए फिर आउट।

आप भी देखो Ravindra Jadeja का ये शानदार जश्न

कप्तान रोहित का फ्लॉप शो जारी है ऑस्ट्रेलिया में

दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के खेल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है, जहां हिटमैन एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप साबित हुए। रोहित पहली पारी में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद अब इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा Troll किया जा रहा है और उन्हें लेकर गजब के मीम्स बनाए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने पहला टेस्ट मैच नहीं खेला था, उसके बाद उन्होंने दूसरा टेस्ट मैच खेला और उसमें उनका बल्ला शांत ही रहा।

कुछ इस तरह आउट हुए थे हिटमैन

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...