
उधर, इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई थी। इस दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम किया। अब जल्द ही भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी और गौतम गंभीर हेड कोच के रूप में डेब्यू करेंगे। इस बीच इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले हार्दिक पांडया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
IND vs SL मैच से पहले Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट
भारत और श्रीलंका के बीच आगामी सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी और इस सीरीज के लिए भारतीय टीम 22 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी।
इस बीच हार्दिक पांडया ने बीसीसीआई को बताया है कि वह इस दौरे पर वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से बीसीसीआई से श्रृंखला से हटने का अनुरोध किया है।
टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान के रूप में हार्दिक पांडया का नाम है आगे
रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट में धूम मचाने के बाद हार्दिक पांडया को भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने वनडे सीरीज से नाम वापस ले लिया है, लेकिन 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में वह खेलते नजर आ सकते हैं।
इसके बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज का रोमांच शुरू हो जाएगा। इस बात की प्रबल संभावना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी इस सीरीज से आराम दिया जाएगा। इस बीच इन दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी ये देखना अहम होगा।
IND vs SL Match Schedule
टी-20 सीरीज
पहला टी20 मैच- 27 जुलाई
दूसरा टी20 मैच- 28 जुलाई
तीसरा टी20 मैच- 30 जुलाई
वनडे सीरीज
पाहवा वनडे मैच – 2 अगस्त
दूसरा वनडे- 4 अगस्त
तीसरा वनडे- 7 अगस्त
T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके
‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी
IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!
शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

