Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया की जीत देख नाचे Suryakumar Yadav, फिर GYM में बहाया जमकर पसीना

टीम इंडिया की जीत देख नाचे Suryakumar Yadav फिर GYM में बहाया जमकर पसीना

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है, अब भारतीय टीम Suryakumar Yadav की कप्तानी में इसी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। जिसे लेकर SKY ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जहां ये खिलाड़ी बल्लेबाजी अभ्यास से ज्यादा अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे है और उसी से जुड़ा एक खास वीडियो SKY ने शेयर किया है।

टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं SKY

जी हां, Suryakumar Yadav भी टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, जहां उन्होंने अभी तक 1 ही टेस्ट मैच खेला है। SKY ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2023 में किया था, वो मैच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद उनको टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिला है, लेकिन अब वो साफ कर चुके हैं कि वो टेस्ट क्रिकेट फिर से खेलना चाहते हैं। वैस सूर्यकुमार सबसे ज्यादा सफल टी20 क्रिकेट में रहे हैं, जहां SKY ने टीम इंडिया से इस प्रारूप में चार शतक लगाए हैं। साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान टी20 में ऑस्ट्रेलिया और लंका टीम के खिलाफ सीरीज जीती है, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ रही थी। अब देखना होगा की आगे इस खिलाड़ी का बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन रहता है।

टी20 सीरीज के लिए स्पेशल तैयारी कर रहे हैं Suryakumar Yadav

*Suryakumar Yadav की नई इंस्टा रील वीडियो हो रही है काफी ज्यादा वायरल।
*जिसमें ये खिलाड़ी GYM में कड़ा वर्क आउट करते हुए नजर आया, साथ ही दिखा सुपर फिट।
*वहीं रील के आखिर में सूर्यकुमार यादव कुछ छोटे से डांस मूव भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
*बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए तैयारी करने में जुटे हैं SKY।

Suryakumar Yadav की मेहनत देख रहे हो आप लोग

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

मस्ती-मजाक में ये खिलाड़ी हमेशा आगे रहता है इंस्टाग्राम पर

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...