
Tim Paine (Photo Source: Twitter)
क्रिकट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन और पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श ने केंद्रीय अनुबंध और क्रिकेट चयन को लेकर अपना पक्ष रखा। बता दें, यह दोनों ही खिलाड़ी इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स में भाग ले रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 5 मैच में चार में जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध को लेकर अपना पक्ष रखा।
टिम पेन ने कहा कि, ‘खिलाड़ियों के पास इस समय कई विकल्प हैं और हमें इन फ्रेंचाइजी लीग्स क्रिकेट को कम कर देना चाहिए और उनको बढ़ावा देना चाहिए जिसमें से टैलेंटेड खिलाड़ियों को उभरते हुए देखा जा सकता है जैसे आईपीएल। आईसीसी को अब यहां से कड़े नियम बनाने चाहिए कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। आप भी यह चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट और बेहतर हो और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इसमें भाग ले।’
शॉन मार्श ने इसको लेकर कहा कि, ‘यह देखकर अच्छा लगता है कि खिलाड़ियों के पास काफी विकल्प है, लेकिन जब मैं टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब मेरे लिए भी यह काफी मुश्किल था। खिलाड़ियों को यह समझना बेहद जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना सम्मान की बात होती है।’
A post shared by CricTracker (@crictracker)
इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच
वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स का दूसरा सेमीफाइनल इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच आज यानी 12 जुलाई को काउंटी ग्राउंड, Northampton में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है।
शॉन मार्श ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और सेमीफाइनल में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। इंडिया चैंपियंस की कप्तानी इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह कर रहे हैं और टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।
आर विनय कुमार को बनाया जाएगा कर्नाटक का नया हेड कोच, 2026-27 घरेलू सीजन के लिए संभालेंगे कमान
बेहतर भविष्य के लिए अपने बल्लेबाजी स्टाइल में कोई बदलाव न करें सूर्यवंशी: शिखर धवन
“मुफ्त में नहीं, सरकार से खरीदना चाहता हूं जमीन” – दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ऋषभ पंत ने CM पुष्कर सिंह धामी से मांगी मदद
8 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

