Skip to main content

ताजा खबर

“टर्निंग पिचों पर खेलने से हमारे बल्लेबाजों का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है”- हरभजन सिंह का बड़ा बयान

“टर्निंग पिचों पर खेलने से हमारे बल्लेबाजों का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है”- हरभजन सिंह का बड़ा बयान
Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि पिछले कुछ वर्षों में रैंक टर्नर पर खेलने के कारण भारत के स्टार बल्लेबाजों का कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसी वजह से उनका घरेलू औसत खराब हो गया है और इसका उनके करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

हरभजन सिंह ने अजिंक्य रहाणे का उदहारण देकर बताया कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसी पिचों की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। भारत 12 वर्षों में अपनी पहली टेस्ट सीरीज हार गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे की टर्निंग पिच पर भारत ने महत्वपूर्ण टॉस गंवा दिया और इसके बाद टीम 156 और 245 रन ही बना सकी। इसमें न्यूजीलैंड के मुख्य स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 13 विकेट लिए।

टर्निंग पिच पर खेलने से भारतीय बल्लेबाजों का कॉन्फिडेंस प्रभावित हुआ है- हरभजन सिंह

इंडिया टुडे के हवाले से हरभजन सिंह ने कहा कि, “आपका घरेलू मैदान पर इतने लंबे समय तक शानदार रिकॉर्ड रहा है और अगर आप हार जाते हैं तो जाहिर है कि चर्चा होगी। न्यूजीलैंड जिस तरह से खेला, उसे उसका श्रेय जाता है और ये विदेशी परिस्थितियां थीं और ऐसी पिच भी नहीं थी जिसमें ज्यादा दरार हो।”

भज्जी ने आगे कहा कि, ‘‘यह स्पिनरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां थीं, जहां गेंद को पहले घंटे से ही टर्न लेना चाहिए था।’’ हरभजन ने भारतीय टीम की सोचने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘पिछले दशकों के दौरान के चलन को देखें। हम पिछले दशक में ज्यादातर टर्नर पर इस उम्मीद के साथ खेल रहे हैं कि हम टॉस जीतेंगे और 300 रन बनाएंगे और मैच पर नियंत्रत करेंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन हम नहीं जानते कि पासा उलटा पड़ जाएगा और टर्निंग पिच पर हमारे बल्लेबाजी चलेगी या नहीं। हमारे बल्लेबाजों ने इन पिचों पर खेलते हुए आत्मविश्वास खो दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अजिंक्य रहाणे हैं जो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस तरह की पिचों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ।”

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस...