Skip to main content

ताजा खबर

झारखंड विधानसभा चुनाव में MS Dhoni और साक्षी धोनी ने रांची में वोट डाला, वायरल हुई वीडियो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी संग झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में रांची में वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी की वोट डालने की यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

साथ ही बता दें कि झारखंड चुनाव के लिए कुछ समय पहले राज्य चुनाव आयोग ने उन्हें एंबेसडर बनाने की घोषणा की थी। धोनी ने खुद राज्य चुनाव आयोग को मतदाता जागरूकता के लिए फोटो इस्तेमाल करने की अनुमित दी थी।

इसको लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने जी न्यूज के हवाले से बताया कि ‘महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

तो वहीं अब धोनी लोकतंत्र के पर्व में अपने अधिकार का पूरा इस्तेमाल करते हुए नजर आए और उन्होंने रांची शहर में अपनी लोकल विधानसभा के लिए वोट डाला है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब धोनी वोटिंग करने जा रहे हैं, तो उन्हें सुरक्षाकर्मी और पुलिसवालों ने सुरक्षाघेरा बना रखा है, और कई फैंस धोनी को देखकर शोर-गुल भी करने लगते हैं।

देखें एमएस धोनी की यह वायरल वीडियो

#JharkhandAssemblyElections

Former Indian cricket team captain MS Dhoni along with his wife, Sakshi arrives at a polling booth in #Ranchi to cast his vote
Video: DD News pic.twitter.com/iFXqubp9wf

— Soumyajit Pattnaik (@soumyajitt) November 13, 2024

अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी को पांच बार चैंपियन बनाया है। साथ ही आगामी ऑक्शन से पहले सीएसके ने धोनी को 4 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया है। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में धोनी कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

श्रेयस ने तोडा एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer (image via getty) 11 जुलाई को साउथैम्पटन में हार के बाद, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4-0 से बुरी तरह हराया (क्लीन स्वीप किया)। लेकिन भारतीय...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...