Skip to main content

ताजा खबर

झारखंड को SMAT चैंपियन बनाने में MS Dhoni ने निभाई थी अहम भूमिका, पर्दे के पीछे कर रहे थे अहम काम 

झारखंड को SMAT चैंपियन बनाने में MS Dhoni ने निभाई थी अहम भूमिका, पर्दे के पीछे कर रहे थे अहम काम 

SMAT 2025 and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2025 के फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से हराकर, ट्राॅफी अपने नाम की थी। यह पहली बार था, जब झारखंड क्रिकेट टीम ने घरेलू क्रिकेट की टी20 ट्राॅफी को अपने नाम किया था। फाइनल में ईशान किशन ने 49 गेंदों में छह चौके और 10 छक्कों की मदद से 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि झारखंड को इस बार चैंपियन बनाने में पूर्व भारतीय कप्तान व भारत को तीनों फाॅर्मेट में आईसीसी चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

धोनी गत सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के सीजन में झारखंड टीम से करीब से जुड़े थे और पूरे टूर्नामेंट को फाॅलो कर रहे थे। इसको लेकर हाल में ही झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने बड़ा बयान दिया है।

शाहबाज नदीम का बड़ा खुलासा!

बता दें कि झारखंड की पहली स्मैट खिताब जीत के बाद, शाहबाज नदीम ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- “जब हमने सीजन शुरू किया, कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति से लेकर, हमने हमेशा उनकी सलाह और सुझाव लिए हैं। उन्होंने पूरे एसएमएटी टूर्नामेंट को देखा, खिलाड़ियों की सभी खूबियों और कमियों को नोट किया और हमारे साथ चर्चा की। उन्हें झारखंड के प्रत्येक घरेलू खिलाड़ी के आंकड़े और प्रदर्शन की जानकारी है। वे झारखंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बहुत रुचि रखते हैं।”

नदीम द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धोनी स्मैट 2025 के दौरान झारखंड टीम के साथ काम करते हुए नजर आए थे, जिससे टीम को पहली बार चैंपियन बनने में मदद मिली।

खैर, फाइनल मैच का हाल बताएं तो झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। ईशान किशन ने 101 और कुमार कुशाग्र ने 81* रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि, जब हरियाणा इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 193 रनों पर सिमट गई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका ‘अनोखा’ शतक, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड साथ ही साथ अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे...

10 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात...

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए...