Skip to main content

ताजा खबर

‘जो होगा देखा जाएगा’ ब्लड कैंसर से जूझ रहे अंशुमन गायकवाड़ से बातचीत करते हुए कपिल देव 

‘जो होगा देखा जाएगा’ ब्लड कैंसर से जूझ रहे अंशुमन गायकवाड़ से बातचीत करते हुए कपिल देव 

Kapil Dev and Aunshuman Gaekwad (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अंशुमन गायकवाड़ इस समय इंग्लैंड में, ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। तो वहीं कुछ समय पहले टीम में उनके साथी क्रिकेटर और वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने फैंस और BCCI से मदद की गुहार लगाई थी।

साथ ही कपिल ने इस बात की भी घोषणा की थी, कि वह अपनी पेंशन भी अंशुमन को देने जा रहे हैं। दूसरी ओर, अब इंटरनेट पर कपिल देव की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हो रही है, जिसमें वह अंशुमन गायकवाड़ से बातचीत करते हुए, उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए हैं।

कपिल देव ने की अंशुमन गायकवाड़ से बातचीत

बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार कपिल देव ने अंशुमन को लेकर कहा- हैलो अंशू, मैं जानता हूं कि आप कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सभी जीवन में कठिन दौर से गुजरे हैं। मुझे सारे अच्छे दिन याद हैं। पहली बार जब मैंने आपके नेतृत्व में मनु दुल्ला गोल्ड कप खेला, तो आप मेरे कप्तान थे। और मुझे याद है जब मैं कप्तान था तो आपने पाकिस्तान के खिलाफ जालंधर में 200 रन बनाये थे।

इसलिए अच्छी यादें याद करें, क्योंकि कठिन समय आता है और चला जाता है, लेकिन मैं जानता हूं कि आप एक योद्धा हैं। चलो, अब खुश हो जाओ। भगवान ने तुम्हें जो कुछ दिया है, वैसा जीवन जीने का प्रयास करो और मेरी कामना है कि तुम बेहतर से बेहतर होते जाओ और खुश रहो।

हम सभी को एक दिन जाना है, लेकिन इंसान के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप उसी तरह लड़ें जैसे आप क्रिकेट के मैदान पर लड़ते हैं। हम आपको जल्दी ही देखने की उम्मीद करते है। आपके जल्द ठीक होने पर हम सब मिलकर जश्न मनाएंगे और हम अच्छा समय बिताएंगे। आप बस अपना ख्याल रखें।

देखें कपिल देव की ये वीडियो

আরো ताजा खबर

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...

4 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नाजुक स्थिति में’ – आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका सीरीज से पहले भारीतय टीम को चेताया चोपड़ा ने...

“मैं इंग्लैंड का हेड कोच बनना जरूर पसंद करूंगा” – बेन स्टोक्स ने भविष्य की योजना पर दिया बड़ा बयान

Ben Stokes Pursuing Level 3 Qualifications with Eye on England Leadership Role (image via X) इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बताया है कि जब उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म...