Skip to main content

ताजा खबर

जो रूट बने MBE के सदस्य, प्रिंसेस रॉयल द्वारा दी गई अनुभवी बल्लेबाज को शानदार उपलब्धि

Joe Root (Pic Source-X)

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए 12 जून को विंडसर कैसल में प्रिंसेस रॉयल द्वारा आर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (MBE) का सदस्य बनाया गया है। बता दें, जो रूट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

यही नहीं जो रूट क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। 2017 में जो रूट को एलिस्टर कुक की जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। भारत के खिलाफ इस अनुभवी बल्लेबाज का रिकॉर्ड हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 140 मुकाबलों में 11,736 रन बनाए हैं।

यही नहीं वनडे में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। 171 वनडे मुकाबलों में जो रूट के नाम 47.61 के औसत और 86.77 के स्ट्राइक रेट से 6522 रन है। उन्होंने वनडे प्रारूप में 39 अर्धशतक और 16 शतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 133 रन का रहा है। टेस्ट में उनके नाम 31 शतक और 61 अर्धशतक है। यही नहीं जो रूट ने पांच दोहरे शतक भी टेस्ट फॉर्मेट में बनाए हैं।

टी20 में भी जो रूट ने तमाम फैंस का दिल जीता है। उन्होंने 35.71 के औसत और 126.31 के स्ट्राइक रेट से 32 टी20 मुकाबलों में 893 रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक शामिल है।

👏 Joseph Edward Root, MBE 🎖

Root was today made a Member of the Order of the British Empire by the Princess Royal at Windsor Castle.@Root66 | #EnglandCricket pic.twitter.com/6dnKCWT79m

— England Cricket (@englandcricket) June 12, 2024

इंग्लैंड टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है

बता दें, इंग्लैंड टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इंग्लैंड की ओर से जो रूट भाग नहीं ले रहे हैं। यही नहीं इंग्लैंड का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब रहा है। उन्होंने अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

टीम के सिर्फ एक अंक है और सुपर 8 में पहुंचना इंग्लैंड टीम के लिए बहुत ही मुश्किल हो गया है। फिलहाल जो रूट को जो उपलब्धि से नवाजा गया है उससे वो काफी खुश होंगे।

আরো ताजा खबर

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया श्रीलंका के...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, Dhananjaya De Silva को मिली कप्तानी

Srilanka Test Team (Image credit Twitter – X) भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान...