Skip to main content

ताजा खबर

जो रूट ने भी भरी हामी, एशेज 2023 में जॉनी बेयरस्टो अपनी गलती से हुए थे रनआउट

जो रूट ने भी भरी हामी, एशेज 2023 में जॉनी बेयरस्टो अपनी गलती से हुए थे रनआउट

Jonny Bairstow. (Image Source: Twitter)

एशेज 2023 इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा था। यह सीरीज ड्रॉ में समाप्त हुई थी और ऑस्ट्रेलिया ने एशेज को रिटेन किया। इस पांच मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए कई यादगार लम्हे थे, हालांकि इसके बावजूद इंग्लिश टीम इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने में नाकाम रही।

इस सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो का एक विवादित आउट भी काफी चर्चे में रहा। दरअसल गेंद खेलने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज अपनी क्रीज छोड़कर आगे बढ़ गए थे। उन्हें यह नहीं पता था कि अंपायर ने ओवर पूरा होने के लिए नहीं बोला है। जैसे ही जॉनी बेयरस्टो आगे बढ़े, ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर एलेक्स केरी ने गेंद को स्टंप्स की ओर फेंक दिया और बेयरस्टो रनआउट हो गए।

थोड़ी देर तक जॉनी क्रीज पर ही खड़े थे क्योंकि उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा था कि यह कैसे आउट है? कई पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों का मानना था कि ऑस्ट्रेलिया को अपनी अपील वापस ले लेनी चाहिए थी हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इसको लेकर अपना पक्ष रखा है। जो रूट के मुताबिक यह जॉनी बेयरस्टो की गलती थी और उन्हें क्रीज छोड़कर बाहर नहीं जाना चाहिए था।

जो रूट ने नई डाक्यूमेंट्री सीरीज द एशेज 2023: Our Take में कहा कि, ‘सच बताऊं तो मैं काफी गुस्सा था लेकिन जैसे-जैसे खेल में बदलाव देखने को मिल रहा है आपको अपना पक्ष रखना और खेल को समझना बेहद जरूरी है। दिन के खत्म होने तक यह नियम के तहत था। एक खिलाड़ी के रूप में आपको पूरी तरह से सावधान रहने की जरूरत है। बेयरस्टो मुझे गलत समझेंगे लेकिन आपको क्रीज के अंदर रहना बेहद जरूरी था।’

जॉनी बेयरस्टो ने भी इसको लेकर अपना पक्ष रखा

इंग्लिश खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने इस रनआउट को लेकर कहा कि, ‘आपको जो भी लगता है कि यह सही है या गलत है या इसके बीच में है लेकिन जब तक आप घर जाते हैं और अपने आप से खुश रहते हैं तब तक सब चीजें सही है।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...