Skip to main content

ताजा खबर

“जो टीम में है नहीं, उसके बारे में बात क्यों करना”- बुमराह को लेकर ये क्या बोल गए कपिल देव

Kapil Dev and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter)

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेटरों के चोटिल होने पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया की व्यस्त कैलेंडर की वजह से प्लेयर्स चोटिल हो रहे हैं। कपिल देव ने कहा कि खिलाड़ी साल में करीब दस महीने तक खेलते हैं जिससे उनकी फिटनेस पर असर पड़ता है। बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) इन दिनों खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन का केंद्र बन गया है जहां खिलाड़ी अभ्यास से ज्यादा समय रिकवरी में बिता रहे हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फिलहाल उसी लिस्ट का हिस्सा हैं जिन्हें कमर की चोट के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर रहना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल होने के बावजूद बुमराह फाइनल स्क्वॉड से बाहर हो गए। मोहम्मद शमी 14 महीने तक चोट के कारण बाहर रहे।

Jasprit Bumrah की चोट को लेकर Kapil Dev ने दिया बड़ा बयान

1983 वर्ल्ड कप विजेता कपिल ने यहां टाटा स्टील गोल्फ पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘मुझे चिंता यही है कि वे साल में दस महीने खेल रहे हैं।’’ इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या चैम्पियंस ट्रॉफी में बुमराह की कमी खलेगी, कपिल ने खिलाड़ियों से चोटिल खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय एक दूसरे का सहयोग करने पर फोकस रखने के लिए कहा।

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि, ‘‘उसके बारे में बात क्यों करना जो टीम में नहीं है। यह टीम का खेल है और टीम को जीतना है , व्यक्तियों को नहीं। यह बैडमिंटन, टेनिस या गोल्फ नहीं है। हम चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम खेल में भाग ले रहे हैं। अगर हम टीम के तौर पर खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे।’’

कपिल ने कहा, ‘‘आप कभी नहीं चाहते कि आपके मुख्य खिलाड़ी चोटिल हों लेकिन अगर ऐसा होता है तो कुछ कर नहीं सकते। भारतीय टीम को शुभकामनाएं।’’ भारत को पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है। वहीं 23 फरवरी को उनका मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान से है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप में आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा

Women’s T20 WC 2026: Ireland has finally won in the Women’s Twenty20 World Cup (image via getty) विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (27 जून) को इतिहास रचा गया,...

क्रिकेट-फुटबॉल का आइकॉनिक क्रॉसओवर! भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो से की मुलाकात

Shubman Gill meets Ronaldinho at FIFA World Cup (image via X) भारत के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट के मैदान से दूर एक यादगार पल शेयर किया, जब वे अमेरिका...

‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे आक्रामक क्रिकेट’ – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘मस्ट-विन’ मैच से पहले स्मृति मंधाना ने किए अपने इरादे साफ

India vice-captain Smriti Mandhana has promised an aggressive approach against Australia (image via getty) स्मृति मंधाना ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले महिला टी20...

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 World Cup 2026, IND W vs AUS W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम...