
Bilal Khan (Photo Source: X/Twitter)
ओमान के बेहतरीन तेज गेंदबाज बिलाल खान ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बिलाल खान वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे जल्द तेज गेंदबाज बने हैं। बिलाल खान ने यह कारनामा आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में नामीबिया के खिलाफ Dundee में हासिल किया।
उन्होंने यह उपलब्धि 49 पारी में हासिल की, साथ ही बिलाल खान ने पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने वनडे में 100 विकेट 51 पारी में हासिल किए थे। सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बिलाल खान तीसरे पायदान पर हैं। नेपाल के संदीप लामिछाने ने यह उपलब्धि 42 पारी में हासिल की थी जबकि राशिद खान ने 44 पारी में यह कारनामा किया था।
बिलाल खान की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ओमान ने नामीबिया को दी करारी शिकस्त
ओमान के खिलाफ नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 196 रन बनाए। नामीबिया की ओर से मालन कुरूगर ने 73 रनों की पारी खेली जबकि Michael Van Lingen ने 40 रन बनाए। जेजे स्मित ने 75 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। ओमान की ओर से बिलाल खान ने 10 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि फैयाज भट ने दो विकेट अपने नाम किए।
जवाब में ओमान ने इस मैच को चार विकेट रहते जीत लिया। ओमान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान आकिब इलियास ने 129 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। आकिब इलियास के अलावा खालिद खेल ने 43 रन बनाए। शोएब खान ने 23 रनों की नाबाद पारी खेली।
आकिब इलियास को उनकी 68 रनों की बेहतरीन पारी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले ओमान को नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि ओमान ने इस मैच में काफी अच्छी वापसी की और मैच को अपने नाम किया।
इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को मिला नया बैटिंग कोच, PCB ने माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी
Women’s Asia Cup 2026: UAE करेगा मेजबानी? ACC की औपचारिक घोषणा का अभी भी इंतजार
4 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

