Skip to main content

ताजा खबर

जोश हेजलवुड का विवादित बयान एक बार फिर चर्चा में, माइकल जोन्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Michael Jones (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था। इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक विवादित बयान दिया। जोश हेजलवुड ने कहा था कि टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ अगले मैच में हार दर्ज करेगी और इंग्लैंड को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर करेगी।

जोश हेजलवुड का यह बयान उन पर ही भारी पड़ गया। आईसीसी के अधिकारियों ने इस बयान के बाद कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के रिजल्ट में कुछ भी हेरा-फेरी करती है तो उनके कप्तान मिचेल मार्श के ऊपर दो मुकाबलों का बैन लग जाएगा। हालांकि स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने हेजलवुड का मजाक उड़ाते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी उनकी बात को सुनकर काफी हंस रहे थे।

स्कॉटलैंड की सलामी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच की भिड़ंत के बारे में काफी अच्छी तरह से जानते हैं और उन्हें बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी अगर कंगारू टीम डेविड वार्नर से गेंदबाजी की ओपनिंग करवाते हैं। बीबीसी के मुताबिक माइकल जोन्स ने कहा कि, ‘मैं इसे लाइव देख रहा था और हंस रहा था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच की जंग काफी बड़ी है और अगर कंगारू टीम वैसा ही खेलना चाहती है तो यह बहुत ही अच्छी बात है।

शायद डेविड वार्नर को गेंदबाजी की ओपनिंग करते हुए देखा जाए या कुछ और। मैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बारे में नहीं जानता हूं लेकिन हम लोग अगर कुछ बात करते हैं तो यह काफी अच्छा होगा। इससे चीज़ें भी सही हो जाएगी।’

मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया जबरदस्त क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी: माइकल जोन्स

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘पूरी दुनिया को यह बात पता है कि ऑस्ट्रेलिया टीम आक्रामक क्रिकेट खेलती है और स्कॉटलैंड के खिलाफ भी वो वैसे ही प्रदर्शन करने को देखेंगे। हम भी इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। हमने हेजलवुड का इंटरव्यू देखा है और हमें से कोई मतलब नहीं कि वो अपने खेल में बदलाव करते हैं या नहीं। लेकिन हम आगामी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

बता दें, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 जून को सेंट लूसिया के डेरन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया श्रीलंका के...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...