
MS Dhoni and Joginder Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा हाल में ही पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) से मिलते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर जोगिंदर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है।
करीब 12 साल के लंबे समय के बाद दोनों क्रिकेटर एक साथ मिलते हुए नजर आए हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों पूर्व क्रिकेटर 2007 टी20 वर्ल्ड कप की बातें करते हुए दिख रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए जोगिंदर ने कैप्शन में लिखा- Good to see you Mahi after very long time. साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की याद आ गई है।
देखें जोगिंदर शर्मा द्वारा शेयर की गई वीडियो
A post shared by Jogi Sharma 23 Oct (@jogi23sharma)
क्या हुआ था टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में
भारत से मिले 158 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। यहां पर टीम के नए कप्तान एमएस धोनी को फैसला लेना था कि यह ओवर में जोगिंदर शर्मा और हरभजन सिंह में से किसे दें। चूंकि हरभजन को पिछले ओवर में मिस्बाह ने तीन छक्के मारे थे, तो धोनी ने आखिरी ओवर जोगिंदर को देने का फैसला किया।
इसके बाद, जोगिंदर का प्लान एक दम सिंपल था कि स्ट्राइक पर मौजूद मिस्बाह उल हक से गेंद दूर रखनी है और वाइड साउड याॅर्कर फेंकनी है। हालांकि, इस आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड हुई, और दूसरी गेंद डाॅट हुई। लेकिन इसके बाद जब जोगिंदर ने मिस्बाह को तीसरी गेंद फेंकी तो यह फुल टाॅस हो गई और मिस्बाह ने गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। पाकिस्तान को इस समय जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी, लग रहा था कि पाकिस्तान मैच जीत जाएगा।
लेकिन धोनी हर एक गेंद के बाद जोगिंदर से बात करते रहे थे और बार-बार कह रहे थे कि बस एक विकेट की बात है। तो वहीं इसके बाद तीसरी गेंद को जोगिंदर ने स्लो फेंका, जिसपर स्कूप लगाते हुए मिस्बाह श्रीसंत के हाथों में कैच दे बैठे और टीम इंडिया ने पहले टी20 वर्ल्ड कप को 5 रनों से अपने नाम कर लिया।
IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें
आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा
17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

