Skip to main content

ताजा खबर

जॉर्ज बेली ने की पुष्टि, डेविड वार्नर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल

जॉर्ज बेली ने की पुष्टि, डेविड वार्नर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल

David Warner (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इस बात की पुष्टि की है कि डेविड वार्नर को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच भारत के खिलाफ खेला था जिसमें टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। कंगारू टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में खेला जाना है और डेविड वार्नर का कहना था कि अगर उनकी टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी तो वो इसके लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे।

जॉर्ज बेली ने कहा कि डेविड वार्नर ने अब पूरी तरह से संन्यास ले लिया है और उन्होंने इस चीज के लिए दिग्गज सलामी बल्लेबाज की प्रशंसा की कि वो अभी भी अपनी टीम के लिए सोच रहे हैं।

हमारी यही योजना है कि डेविड पाकिस्तान में होने वाले टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे: जॉर्ज बेली

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक जॉर्ज बेली ने कहा कि, ‘हम यह सोच रहे हैं कि डेविड संन्यास ले चुके हैं और उनका करियर सभी प्रारूपों में शानदार रहा है। हालांकि हमारी यही योजना है कि वो पाकिस्तान नहीं जाएंगे।’

जॉर्ज बेली ने आगे कहा कि, ‘ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्च के लिए चैंपियंस ट्रॉफी बहुत ही महत्वपूर्ण है। मिचेल स्टार्क के लिए भी यह गर्मी बहुत ही बड़ी होने वाली है। हम लोगों को कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। अभी हमने इसको लेकर कुछ खिलाड़ियों से बातचीत नहीं की है लेकिन टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।’

भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टीम जरूर जीतना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की निगाहें आगामी टूर्नामेंट पर जरूर होगी।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...