Skip to main content

ताजा खबर

जैसे ही रणजी मैच में गिरा Virat Kohli का विकेट, वैसे ही फैन्स स्टेडियम से निकलने लगे बाहर

Virat Kohli (Photo Source: Instagram)

जब से दिल्ली और रेलवे टीम के बीच रणजी मैच शुरू हुआ है, तब से Virat Kohli लगातार खबरों में बने हुए हैं। उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, साथ ही फैन्स को भी उम्मीद थी कि कोहली रणजी क्रिकेट में कमाल कर देंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और फैन्स को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

स्टेडियम का माहौल ही अलग नजर आ रहा था पहले दिन

जी हां, Virat Kohli का क्रेज कल अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला था, जहां ये रणजी मैच किसी इंटरनेशनल मैच की तरह नजर आ रहा था। ऐसे में DDCA ने 10 हजार फैन्स को एंट्री देने का प्लान किया था, लेकिन कोहली को देखने वालों की संख्या और भी ज्यादा थी। ऐसे में 20 हजार से ज्यादा फैन्स ने स्टेडियम में इस मैच का पहला दिन देखा था और दूसरे दिन का नजारा भी देखने लायक था। अब खबर ये भी है कि दूसरे दिन DDCA ने विराट को सम्मानित करने का प्लान बनाया है।

Virat Kohli जैसे ही हुए आउट, फैन्स जाने लगे स्टेडियम छोड़कर

*रेलवे टीम के खिलाफ फ्लॉप हुए Virat Kohli, महज 6 रन बनाकर हुए आउट।
*हिमांशु सांगवान की गेंद पर विराट हुए बोल्ड, OFF Stump काफी दूर जाकर गिरा।
*कोहली के आउट होते ही फैन्स हुए निराश, स्टेडियम में देखने को मिला गजब नजारा।
*धीरे-धीरे हर Stand से कोहली के फैन्स स्टेडियम से बाहर आ रहे हैं उनके आउट होते ही।

Virat Kohli के आउट होते ही फैन्स ने शुरू कर दिया स्टेडियम से बाहर जाना

Crowd leaving the Arun Jaitley Stadium. pic.twitter.com/Jv5Fxu0h5X

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 31, 2025

कुछ इस तरह आउट हुए हैं रेलवे टीम के खिलाफ Virat Kohli

Hype for Virat Kohli 📈🦁
Performance of Virat 🐱📉
Himanshu sangwan knock him over through bat pad gape.#ViratKohli#ViratKohli𓃵#RanjiTrophypic.twitter.com/tNu6nf5jfG

— Dr.Shrvan bishnoi (@Shrvanbishnoi29) January 31, 2025

अलग-अलग नारे लगा रहे थे फैन पहले दिन

वहीं रणजी मैच देखने आए पहले दिन फैन्स हद से ज्यादा ही उत्साहित थे, ऐसे में ये फैन्स अलग-अलग नारे लगा रहे थे और सभी नारे विराट से जुड़े थे। कई फैन बोल रहे थे कि कोहली को बॉलिंग दो, तो स्टेडियम के बाहर RCB टीम के नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान खुद विराट भी मैच में फैन्स के साथ फन कर रहे थे, जहां वो फैन्स को इशारा कर ज्यादा से ज्यादा शोर मचाने के लिए बोल रहे थे और इसे देख हर फैन हद से ज्यादा उत्साहित था।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...

क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें

Kavya Maran Anirudh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस...

Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच आज 28 जून, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों...