
Shreyas Iyer And Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, जहां ये खिलाड़ी ना तो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा था और ना ही Zimbabwe दौरे के लिए इस खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन हुआ। लेकिन जैसे ही गंभीर टीम इंडिया के कोच बने, वैसे ही सोशल मीडिया पर अय्यर के तेवर बदल गए और उसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
Shreyas Iyer कप्तान और गंभीर Mentor थे KKR टीम के
इस साल KKR टीम ने IPL 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, इस दौरान Shreyas Iyer इस टीम के कप्तान थे और गौतम गंभीर इस टीम के Mentor थे। वहीं अब गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं, जिसके बाद खबर ये है कि श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया में वापसी होना पक्का है और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज में अय्यर की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।
गंभीर जैसे ही बने टीम इंडिया के कोच, Shreyas का स्वैग ही अलग लेवल पर पहुंच गया
*पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को हाल ही में चुना गया है टीम इंडिया का हेड कोच।
*जिसके बाद गंभीर के खास Shreyas Iyer ने दिखाया इंस्टा पर अपना स्टाइल।
*सोशल मीडिया पर अय्यर ने टशनभरी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*इन तस्वीरों में अय्यर नेट्स में अभ्यास के बाद काफी ज्यादा ही स्वैग दिखा रहे हैं।
Shreyas Iyer एक दम टेंशन फ्री हैं
A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)
गंभीर के कोच बनने के बाद वाला सोशल मीडियो पोस्ट
A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)
अय्यर कब खेले थे आखिरी बार टीम इंडिया से?
रणजी ट्रॉफी खेलने में देरी करने के कारण और पीठ की चोट को लेकर हुए विवाद के बाद श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया से छुट्टी हुई थी और बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी उनका नाम हटा दिया गया दिया गया था। ऐसे में श्रेयस को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, अय्यर ने इस साल फरवरी में अपना आखिरी टेस्ट खेला था इंग्लैंड के खिलाफ। दूसरी ओर साल 2023 के अंत में वो टीम इंडिया से वनडे खेलते हुए नजर आए थे और उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2023 दिसंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ था।
उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे
21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

