Skip to main content

ताजा खबर

जेम्स एंडरसन ने करियर के आखिरी मैच में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा… 100 सालों तक कोई नहीं तोड़ पाएगा!

जेम्स एंडरसन ने करियर के आखिरी मैच में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा… 100 सालों तक कोई नहीं तोड़ पाएगा!
James Anderson. (Image Source: Getty Images)James Anderson Creates Big Record in his Last Match: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (ENG vs WI) दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का रोमांच जारी है। जेम्स एंडरसन के लिए ये मैच बेहद खास है, क्योंकि ये उनके टेस्ट करियर का आखिरी मैच है। 21 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेलने के बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत लॉर्ड्स मैदान पर की थी और वह इसी मैदान पर अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

James Anderson अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले एंडरसन ने आखिरी मैच में भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जेम्स एंडरसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50,000 गेंदों का रिकॉर्ड है। वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले मुथैया मुरलीधरन, अनिल कुंबले और शेन वॉर्न यह कारनामा कर चुके हैं।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे मैच में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन दूसरी पारी में 171 रन से पिछड़ रही है। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज पवेलियन जा चुके हैं। अपने करियर के आखिरी मैच में भी जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी का जादू देखने को मिल रहा है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में अब तक 3 विकेट ले लिए हैं।

आइए देखें अपने आखिरी मैच में जेम्स एंडरसन ने कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Bowlers who bowled the most balls in international cricket (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज)

मुथैया मुरलीधरन – 63132 गेंदें

अनिल कुंबले- 55346 गेंदें

शेन वार्न – 51347 गेंदें

जेम्स एंडरसन- 50001 गेंदें

Fast bowlers who bowled most balls in test cricket (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले तेज गेंदबाज)

जेम्स एंडरसन – 40000 गेंदें

स्टुअर्ट ब्रॉड- 33698 गेंदें

कर्टनी एंड्रयू वॉल्श – 30019 गेंदें

ग्लेन मैक्ग्रा – 29248 गेंदें

कपिल देव – 27740 गेंदें

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...