
James Anderson अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले एंडरसन ने आखिरी मैच में भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जेम्स एंडरसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50,000 गेंदों का रिकॉर्ड है। वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले मुथैया मुरलीधरन, अनिल कुंबले और शेन वॉर्न यह कारनामा कर चुके हैं।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे मैच में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन दूसरी पारी में 171 रन से पिछड़ रही है। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज पवेलियन जा चुके हैं। अपने करियर के आखिरी मैच में भी जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी का जादू देखने को मिल रहा है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में अब तक 3 विकेट ले लिए हैं।
आइए देखें अपने आखिरी मैच में जेम्स एंडरसन ने कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Bowlers who bowled the most balls in international cricket (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज)
मुथैया मुरलीधरन – 63132 गेंदें
अनिल कुंबले- 55346 गेंदें
शेन वार्न – 51347 गेंदें
जेम्स एंडरसन- 50001 गेंदें
Fast bowlers who bowled most balls in test cricket (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने वाले तेज गेंदबाज)
जेम्स एंडरसन – 40000 गेंदें
स्टुअर्ट ब्रॉड- 33698 गेंदें
कर्टनी एंड्रयू वॉल्श – 30019 गेंदें
ग्लेन मैक्ग्रा – 29248 गेंदें
कपिल देव – 27740 गेंदें
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

