Skip to main content

ताजा खबर

जेम्स एंडरसन ने अपने फेयरवेल मैच में किया इंग्लैंड टीम को लीड, आप भी देखें वीडियो

James Anderson (Pic Source-X)

इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। यह जेम्स एंडरसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर का अंतिम मुकाबला है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

जब टीम मैदान पर उतर रही थी तब जेम्स एंडरसन को इंग्लैंड को लीड करते हुए देखा गया। जेम्स एंडरसन की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें, जेम्स एंडरसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लिए हैं और यह उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है।

For the final time, welcome to the arena Jimmy 🐐#ENGvWI pic.twitter.com/wzHnkGFx5e

— England’s Barmy Army 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🎺 (@TheBarmyArmy) July 10, 2024

तमाम इंग्लैंड फैंस यही चाहेंगे कि वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करें और जेम्स एंडरसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शानदार तरीके से विदाई दे। जेम्स एंडरसन ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अंतिम मुकाबला होगा। जेम्स एंडरसन की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और ऐसे कई लोग हैं जो दिग्गज तेज गेंदबाज को अपना आदर्श मानते हैं।

James Anderson leads out England ahead of his final Test match for England 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🙌 pic.twitter.com/TOtTQnpb9l

— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 10, 2024

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी

इंग्लैंड का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स की कप्तानी में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी काफी अच्छी की है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कुल तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच इस समय लॉर्ड्स में खेला जा रहा है जबकि दूसरे टेस्ट की शुरुआत नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 18 जुलाई से होगी।

तीसरा और अंतिम टेस्ट इन दोनों टीमों के बीच 26 जुलाई से 30 जुलाई तक बर्मिंघम में खेला जाएगा। वेस्ट इंडीज की बात की जाए तो टीम को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन में अपनी जगह को और बेहतर करना है तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...