Skip to main content

ताजा खबर

जेम्स एंडरसन के गेंदबाजी एक्शन को लेकर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, यह रही वीडियो

James Anderson & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। जेम्स एंडरसन ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला। बता दें, इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले टेस्ट के बाद ही जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

जेम्स एंडरसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की और उन्होंने इंग्लिश तेज गेंदबाज को खास तरीके से Tribute दिया। उन्होंने विराट कोहली की क्लिप भी साझा की जिसमें भारतीय बल्लेबाज ने एंडरसन की जमकर प्रशंसा की।

बता दें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच हमेशा ही गेंद और बल्ले की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के ऊपर हमेशा ही काफी हावी रहे हैं। विराट कोहली ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी तब वो जेम्स एंडरसन के गेंदबाजी एक्शन को कॉपी करते थे।

विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘इंग्लिश दौरे के दौरान हम Southampton में टेस्ट मैच खेल रहे थे और जेम्स एंडरसन गेंदबाजी कर रहे थे। मैच खत्म होने के बाद मैंने उन्हें बताया कि जब मैं क्रिकेट अकादमी में था तब उनके गेंदबाजी एक्शन को कॉपी करता था।’

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

बता दें, जेम्स एंडरसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में कुल 704 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन और विराट कोहली का 36 बार आमना-सामना हुआ जिसमें भारतीय बल्लेबाज ने 39 बाउंड्री की मदद से 305 रन बनाए जबकि इंग्लिश तेज गेंदबाज ने सात बार कोहली का विकेट झटका।

जेम्स एंडरसन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘कभी-कभी आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कुछ सीरीज में आप काफी अच्छा महसूस करते हैं लेकिन अगले में ही आप बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। विराट कोहली के खिलाफ शुरुआती दिनों में आपको ऐसा लगता था कि भारतीय बल्लेबाज को हर गेंद पर आउट किया जा सकता है लेकिन अब उन्हें आउट करना बहुत ही मुश्किल है।’

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...