Skip to main content

ताजा खबर

जेम्स एंडरसन के करियर की सबसे बेस्ट गेंद कौन सी थी? जानिए…

James Anderson. (Image Source: Getty Images)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खुद को सबसे सफल तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित करने वाले जेम्स एंडरसन ने संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी कि एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास ले लेंगे। बता दें कि, एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद संन्यास ले लेंगे। यह मैच 10 जुलाई से शुरू है। 

जेम्स एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने संन्यास की घोषणा की। इसमें उन्होंने लिखा-

“मैं यह पोस्ट यह कहने के लिए लिख रहा हूं कि लॉर्ड्स में गर्मियों का पहला टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा। जिस खेल को मैं पसंद करता हूं उसे खेलते हुए देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरे लिए 20 साल का अनुभव अविश्वसनीय रहा है। इंग्लैंड की ओर से खेलने के लिए उतरने के वो पल हमेशा याद रहेंगे। लेकिन मुझे पता है कि अब रुकने और दूसरों को उनके सपने पूरे करने देने का सही समय है।”

ब्रायन लारा ने जेम्स एंडरसन की जमकर की तारीफ

एंडरसन के संन्यास लेने की तैयारी के बीच वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा एंडरसन को श्रद्धांजलि देने के लिए आगे आए। लारा ने खुलासा किया कि एंडरसन ने अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

गौरतलब है कि एंडरसन के नाम 700 विकेट हैं और उनमें से एक विकेट उन्होंने ब्रायन लारा के खिलाफ लिया था। उन्होंने 2004 में ओवल में यह विकेट लिया था और ब्रायन लारा ने उस गेंद और उनके करियर के लिए एंडरसन की प्रशंसा की। लारा ने बीबीसी ब्रेकफास्ट पर कहा-

“उन्होंने मुझे अब तक की सबसे बेहतरीन गेंदों में से एक फेंकी। वह मुझे आउट करने वाले आखिरी इंग्लिश गेंदबाज थे। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में यह मेरा आखिरी टेस्ट था। यह थोड़ी इन-स्विंगर थी जिसे मैंने मिड-ऑन के जरिए मारने के लिए तैयार किया और यह पिच पर आकर सीधी हो गई और इसने मेरे बल्ले का किनारा ले लिया।”

One last time 🥲

Are we ready for this?#ENGvWI | #TheGreatest pic.twitter.com/yMdYOTmc2D

— England Cricket (@englandcricket) July 10, 2024

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...