Skip to main content

ताजा खबर

जेम्स एंडरसन एक पीढ़ी के क्रिकेटर हैं और…: अनुभवी तेज गेंदबाज की मोईन अली ने की जमकर प्रशंसा

जेम्स एंडरसन एक पीढ़ी के क्रिकेटर हैं और…: अनुभवी तेज गेंदबाज की मोईन अली ने की जमकर प्रशंसा

James Anderson and Moeen Ali (Image Credit- Twitter)

जब मोईन अली ने 2014 में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था तब जेम्स एंडरसन 31 साल के थे। मोईन अली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है लेकिन जेम्स एंडरसन अभी भी इंग्लैंड की ओर से खेल रहे हैं और काउंटी चैंपियनशिप में लगातार विकेट ले रहे हैं। जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

हाल ही में मोईन अली ने जेम्स एंडरसन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि इससे पहले मोईन अली ने अपने टीम के साथी की जमकर तारीफ की है। मोईन अली ने यह भी कहा कि वो काफी लकी है कि उन्होंने जेम्स एंडरसन के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया।

मोईन अली ने याहू स्पोर्ट्स के अपने कॉलम पर लिखा कि, ‘एक समय था मेरे टेस्ट करियर का जब मैं ड्रेसिंग रूम में बैठकर चुपचाप से चीजों को देखा था। मैं अपने आप को काफी लकी मानता हूं कि मैंने इंग्लिश टीम में जेम्स एंडरसन के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया।’

काफी शर्म आ रही है कि उनका करियर भी अब खत्म हो रहा है: मोईन अली

अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘काफी शर्म की बात है कि इसका भी अंत हो रहा है। 42 साल की उम्र में भी जेम्स एंडरसन शानदार तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट ले रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने लंकाशायर के लिए 7 विकेट हॉल लिया। अगर एंडरसन पूरी गर्मी खेलते तो वो और ज्यादा विकेट लेते।’

बता दें, जेम्स एंडरसन ने अभी तक टेस्ट में 700 विकेट लिए हैं। जेम्स एंडरसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो उन्होंने बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। सिर्फ मोईन अली नहीं इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों ने भी जेम्स एंडरसन को लेकर अपना-अपना पक्ष रखा है। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि जेम्स एंडरसन बहुत जल्द इंग्लैंड टीम में एक अलग भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते है।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...