Skip to main content

ताजा खबर

जेपी डुमिनी को ILT20 के आगामी सीजन में शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया

JP Duminy (Pic SOurce-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी को ILT20 के आगामी सीजन में शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। एक खिलाड़ी के रूप में जेपी डुमिनी का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। जेपी डुमिनी के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है और घरेलू क्रिकेट में भी वो अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

जेपी डुमिनी दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट गेंद बल्लेबाजी कोच भी है और वो SA20 के पहले सीजन में बोलैंड रॉक्स के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनुभवी ऑलराउंडर इस बात से काफी खुश है कि वो ILT20 के आगामी सीजन में शारजाह वॉरियर्स के धुआंधार खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक डुमिनी ने कहा कि, ‘काफी खुशी महसूस हो रही है कि मुझे शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और आने वाली चुनौती के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। इस टूर्नामेंट में शारजाह वॉरियर्स का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। मैं ILT20 के आगामी सीजन में शारजाह टीम में और भी मजबूत खिलाड़ियों को शामिल करना चाहूंगा।’

Johan Botha की जगह लेंगे जेपी डुमिनी

बता दें कि जेपी डुमिनी Johan Botha की जगह लेंगे जिन्होंने पहले दो सीजन में शारजाह वॉरियर्स की कोचिंग की थी। यही नहीं इससे पहले जेपी डुमिनी शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस दिग्गज ऑलराउंडर की बात की जाए तो डुमिनी ने इंडियन प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में भी भाग लिया हुआ है।

जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 46 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32 के ऊपर के औसत और 46.28 के स्ट्राइक रेट से 2103 रन बनाए हैं। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 199 वनडे मुकाबलों में 36.81 के औसत और 84.58 के स्ट्राइक रेट से 5117 रन जड़े हैं। जहां एक तरफ टेस्ट में डुमिनी का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 166 रन है वहीं दूसरी ओर उन्होंने वनडे में 150 रन बनाए हैं। 81 टी20 में उन्होंने 126.24 के स्ट्राइक रेट से 1934 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 96 रन का रहा है।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...