Skip to main content

ताजा खबर

जेडन सील्स ने शानदार अंदाज में लिया अपने करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल- वीडियो को बार-बार देखा जा रहा

Jayden Seales (Source X)

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है। पहला मैच ड्रा होने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में 40 रन से जीत हासिल की और 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।

SA vs WI दूसरे टेस्ट मैच का हाल 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 160 रनों पर सिमट गई।
उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 144 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम बस 246 रन बोर्ड पर लगा पाई।
इस स्कोर का पीछा करते हुए विंडीज टीम 222 रनों पर ही सिमट गई ।

दूसरे टेस्ट मैच में जेडन ने लिया अपना 5 विकेट हॉल 

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 223-5 से शुरू की थी, जिसमें वेरेन 50 और वियान मुल्डर 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। डन सील्स ने दूसरे दिन जहां से छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और मेहमान टीम की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस-नहस कर दिया। पारी के पहले ओवर में मुल्डर को जोमेल वारिकन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

इसके बाद सील्स आए और कहर बरसाना शुरू किया, उन्होंने ने केशव महाराज को शून्य पर आउट किया। उन्होंने लेंथ डिलीवरी को रोकने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर कैच दे बैठे। सील्स ने उसके बाद वेरिन को क्लीन बोल्ड करके अपने टेस्ट करियर का दूसरा यादगार पांच विकेट हॉल पूरा किया।

The moment Jayden Seales grabbed his 2️⃣nd Test 5️⃣fer!💪🏾 Ripping through the Proteas in the morning session.🏏🔥#WIvSA #MenInMaroon pic.twitter.com/W1M1adyuCa

— Windies Cricket (@windiescricket) August 17, 2024

जेडन सील्स की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका तीसरे दिन मात्र 23 रन और बना सका और 246 रन पर सिमट गया। उन्होंने दूसरी पारी का स्पैल 18.4 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट लेकर किया। यह उनके करियर का दूसरा सबसे बेस्ट स्पैल था। इस तरह की गेंदबाजी उन्हें आगे आने वाले समय में घातक गेंदबाज बनाएगी।

वेस्टइंडीज के उभरते गेंदबाज बन रहे हैं जेडन सील्स

इस सीरीज में कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स का काफी बोलबाला रहा। सील्स ने 2 मैचों में 64.2 ओवर्स फेंके और 18.08 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...