
Afghanistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
1) ‘टीम के तौर पर हमने अपने फैंस को निराश किया है’ T20 World Cup से बाहर होने के बाद बांग्लादेशी कप्तान Najmul Hossain Shanto
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच खत्म होने के बाद नजमुल ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- टी20 वर्ल्ड कप में अपने पूरे प्रदर्शन के बारे में बात करूं तो हमने एक टीम के रूप में क्रिकेट फैंस को निराश किया है। हमने उन फैंस को निराश किया है, जो हमारे मैचों पर नजर रखते हैं। इसलिए, मैं अपनी टीम की ओर से माफी मांगता हूं। एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं थे। (पढ़ें पूरी खबर)
2) गुलबदीन की चोट को लेकर नवीन उल हक ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के सामने किया ट्रोल
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नईब ने कुछ ऐसा किया जिसको देख तमाम लोग हैरान रह गए। कई लोगों को लगा की बेहतरीन ऑलराउंडर एक्टिंग कर रहे हैं जबकि कुछ का मानना था कि उनके साथ यह परेशानी सच में हुई है। हालांकि बाद में उन्होंने इस मैच में अपनी टीम के लिए गेंदबाजी भी की। इसी को लेकर अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने गुलबदीन नईब का मजाक उड़ाया। (पढ़ें पूरी खबर)
3) अफगानिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर Pommie Mbangwa ने बिखेरा अपनी कमेंट्री का जलवा, देखें वीडियो
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच के बाद Pommie Mbangwa की कमेंट्री की वीडियो को आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में Mbangwa कहते हैं- अफगानिस्तान ने यह कर दिखाया है! उन्होंने यह किया है। काबुल से कंधार तक, वे सभी जश्न मना रहे होंगे। उन पर एक नजर डालें, यह शायद समय से पहले होगा, लेकिन वे पहले से ही त्रिनिदाद में हैं। यह बिल्कुल शानदार लम्हा है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) चोट के कारण क्या अब Mohammed Shami करेंगे स्पिन गेंदबाजी, इस वीडियो ने किया सभी को हैरान
Mohammed Shami एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुके हैं, जहां ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस के साथ-साथ गेंदबाजी अभ्यास भी कर रहा है। इस बीच शमी ने फैन्स के साथ अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है, जहां इस वीडियो में उनका एक अलग ही अवतार फैन्स को देखने को मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) “ऑस्ट्रेलिया से बदला पूरा” रोहित शर्मा- राशिद खान का नाटू-नाटू सॉन्ग पर डांस वीडियो तेजी से वायरल
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ अफगानिस्तान और भारत ने हराया है। इसके साथ ही उनका टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता काट दिया। अब डिज्नी हॉटस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका कैप्शन है “बदला पूरा।” इसके साथ ही वीडियो में नाटू-नाटू सॉन्ग का वीडियो क्लिप एड किया गया है जिसमें दोनों हीरो ने तीसरे बंदे को गिराकर बाहर कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
6) टी20 वर्ल्ड कप 2024: रविचंद्रन अश्विन के ‘Red Card’ बयान को लेकर गुलबदीन नईब ने दिया मजाकिया जवाब
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गुलबदीन नईब को जो क्रैम्प आई थी उसको लेकर भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया। अब इस ट्वीट पर गुलबदीन नईब ने अपना पक्ष रखा। रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया कि, ‘गुलबदीन नईब को Red Card मिलना चाहिए था।’ इस पर गुलबदीन नईब ने लिखा कि, ‘ कभी खुशी कभी गम में होता है हैमस्ट्रिंग।’ (पढ़ें पूरी खबर)
7) “अफसोस है, रोहित शर्मा ट्रॉफी नहीं उठा…- शोएब अख्तर ने भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने को लेकर क्या बोला
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि भारत 2023 विश्व कप भी जीतने का हकदार था, लेकिन उन्हें अफसोस है कि रोहित शर्मा वह ट्रॉफी नहीं उठा सके। हालाँकि, उन्हें लगता है कि टीम इंडिया के कप्तान टी20 विश्व कप जीतने के हकदार है और उन्हें उम्मीद है कि ट्रॉफी उपमहाद्वीप यानी एशिया में वापस आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
8) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे डेविड वार्नर को रिकी पोंटिंग ने साझा किया भावनात्मक संदेश
रिकी पोंटिंग ने डेविड वार्नर को Tribute दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की काफी खुशी है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने साथ में ऑस्ट्रेलिया और इंडियन प्रीमियर लीग में ड्रेसिंग रूम शेयर किया। पोंटिंग ने आईसीसी को बताया कि, ‘मैंने उनके कंधों पर अपना हाथ रखा था। मेरी सिर्फ यही बात हुई थी कि अपने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कई लोगों का दिल जीता है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) बेटे Hardik Pandya की दमदार बल्लेबाजी देख, मां ने इंस्टा पर खास पोस्ट किया शेयर
इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Hardik Pandya का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है, जहां पहले इस खिलाड़ी ने गेंद से कमाल किया और अब वो बल्ले के जरिए टीम की मदद कर रहे हैं। इस बीच पांड्या ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैन्स को ये इंस्टा स्टोरी पसंद भी आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा
BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

