Skip to main content

ताजा खबर

जून 21 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

AFG vs IND

1) भारत ने एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को दी मात, सूर्यकुमार और बुमराह ने अपनी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

आज यानी 20 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) AFG vs IND: सूर्यकुमार यादव ने 189.29 की स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोक जीता “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड

AFG vs IND, Suryakumar Yadav Won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दी। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लबेाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 20 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

3) अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों हाथ में बांधी काली पट्टी..? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को बारबाडोस में खेल रही है। इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी हाथ में काले रंग की पट्टी बांधे हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें टीम इंडिया ने काली पट्टी दिवंगत पूर्व भारतीय गेंदबाज डेविड जॉनसन के सम्मान में बांधी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) बारबाडोस में सूर्यकुमार यादव ने लगाई अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर क्लास

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इस मैच में भारत की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL के फॉर्म को T20 World Cup में नहीं दोहरा पा रहे Virat Kohli, अफगानिस्तान के खिलाफ भी हुए फ्लॉप

Virat Kohli in T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-8 राउंड 19 जून से खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहला मैच आज (20 जून) अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में खेल रही है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने काफी ज्यादा खराब शुरुआत की, टीम 62 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। (पढ़े पूरी खबर)

6) Team India 2024-25 schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का बीजी शेड्यूल जारी, देखें

Team India Schedule After T20 World Cup 2024: टीम इंडिया फिलहाल अमेरिका और वेस्टइंडीज के मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यस्त है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा उसके बाद टीम इंडिया वापस घर आएगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए हरारे रवाना होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “मुझे सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि…..”- अपनी बैटिंग को लेकर SKY ने दिया बड़ा बयान

T20I फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी बैटिंग पोजीशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि, उन्हें किन ओवरों में बल्लेबाजी करना पसंद है। सूर्या ने ये बयान अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद दिया। AFG के खिलाफ खेले गए सुपर 8 मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था और टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Pat Cummins टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने

Pat Cummins Hat-trick: टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का सामना आज बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने कप्तान मिचेल मार्श के इस फैसले को सही साबित किया। ऑस्ट्रेलिया ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को सिर्फ 140 रनों पर रोक दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

9) सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की

आज यानी 20 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

10) VIDEO: किंग कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा दिलकश शॉट, फैंस को याद आया 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप

20 जून को बारबाडोस में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भी टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और 24 रन बनाकर आउट हुए। जारी टी-20 वर्ल्ड कप में विराट ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। लेकिन इस मैच में उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की याद आ गई। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...