Skip to main content

ताजा खबर

जून 18 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

जून 18 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

Lockie Ferguson (Pic Source-X)

1) टी20 वर्ल्ड कप 2024: लॉकी फर्ग्यूसन ने PNG के खिलाफ की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी, NZ ने जीता बेहतरीन मुकाबला

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) PNG के खिलाफ लॉकी फर्ग्यूसन ने रचा इतिहास, बिना रन दिए अपना गेंदबाजी स्पेल किया पूरा

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मैच न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और पापुआ न्यू गिनी इस मुकाबले में 19.4 ओवर में 78 रन ही बना पाए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘वे इसे टीम कहते हैं लेकिन…’, हेड कोच गैरी कर्स्टन ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे दिग्गज क्रिकेटर्स और फैन्स काफी नाराज है। टीम में गुटबाजी की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे पाक टीम आलोचकों के निशाने पर है। इस बीच टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने भी पाकिस्तान टीम की कमजोरियों को उजागर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) डेथ ओवर्स में भी स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं: सुपर 8 फेज को लेकर रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा खुलासा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं और अब 19 जून से सुपर 8 फेज की शुरुआत होने जा रही है। सुपर 8 फेज में भारतीय टीम ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें, ग्रुप स्टेज में भारत ने अपने सभी मैच में जीत दर्ज की थी। कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) वेस्टइंडीज के रंग में रंग चुके हैं हार्दिक पांड्या, इस ऑलराउंडर का स्वैग ही बदल गया है पूरा

इस वक्त हार्दिक पांड्या जिस लय में हैं, वो इंडिया टीम के लिए राहत भरी बात है। जहां ये खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी से टीम का काम आसान कर रहा है, ऐसे में हार्दिक एक अलग जोश में नजर आ रहे हैं और गेंदबाजी के दौरान उनमें काफी आत्मविश्वास नजर आता है। इस बीच हार्दिक ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनको स्वैग अलग ही दिख रहा है काफी ज्यादा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) सुपर 8 में कौन होगा टीम इंडिया के हुकुम का इक्का? हरभजन सिंह ने ले लिया नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 राउंड 19 जून से शुरू हो रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ सुपर 8 चरण में रखा गया है। उनका पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ है। इस मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है। सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे जहां स्पिनरों की अहमियत ज्यादा है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लाइव चीटिंग करते पकड़ा गया बांग्लादेश का यह खिलाड़ी, वीडियो आग की तरह फैला

बांग्लादेश की पारी के 14वें ओवर में ऐसी घटना घटी जिसने विवाद खड़ा कर दिया। संदीप लामिछाने ने तंजीम हसन के पैड पर गेंद फेंकी और अंपायर ने उसे LBW आउट दिया। जैसे ही उन्होंने पवेलियन जाना शुरू किया, नॉन-स्ट्राइकर जाकिर अली का बांग्लादेश के ड्रेसिंग रूम की ओर देखते और इशारा करते एक वीडियो कैमरे में कैद हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

8) ‘KKR को जीत दिलाने के लिए Gautam Gambhir ने किए हैं ये बलिदान, तो फिर क्यों नहीं ले क्रेडिट’: Harshit Rana

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल (IPL) 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। तीन बार की चैंपियन टीम के साथ शानदार सीजन बिताने वाले कई सितारों में भारत के हर्षित राणा सबसे अलग रहे। 22 वर्षीय हर्षित राणा (Harshit Rana)ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही सुर्खियाँ बटोरीं, क्योंकि उन्हें आक्रामक जश्न मनाने के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

9) संदीप लामिछाने ने रच दिया इतिहास, T20I में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले बने दुनिया के दूसरे गेंदबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मुकाबले में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से शिकस्त देकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। नेपाल की टीम मैच तो नहीं जीत पाई, लेकिन स्पिनर गेंदबाज संदीप लामिछाने ने बड़ा इतिहास रच दिया है। संदीप टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही वह नेपाल के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) सुपर-8 से पहले बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav हुए चोटिल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 मुकाबले के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। T20I फॉर्मेट के वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सोमवार 17 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारत के ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी। स्टार बल्लेबाज को नेट पर बल्लेबाजी करते समय हाथ पर चोट लग गई है। हालांकि, फिजियो से ध्यान मिलने के बाद सूर्यकुमार ने नेट्स में वापसी की और बल्लेबाजी जारी रखी। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...