Skip to main content

ताजा खबर

जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर होगी भारत, BCCI ने पोस्ट आईपीएल शेड्यूल किया जारी 

जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर होगी भारत, BCCI ने पोस्ट आईपीएल शेड्यूल किया जारी 

India vs Ireland (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 मार्च को भारत के आयरलैंड दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया का यह दौरा आईपीएल 2026 के खत्म होने के ठीक बाद होगा। इस बार आईपीएल फाइनल रविवार 31 मई को खेला जाएगा। तो वहीं, भारत के इस दौरे की जानकारी को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी।

यह पिछले 8 सालों में चौथी बार होगा, जब भारत आयरलैंड के दौरे पर होगी। इससे पहले भारत ने 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा किया है। साथ ही भारत ये दोनों मैच 2007 के बाद, पहली बार बेलफास्ट में खेलती हुई नजर आएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के ज्यादातर मैच डबलिन में ही आयोजित होते आए हैं।

भारत के आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 26 जून को भारतीय समयनुसार 26 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच रविवार 28 जून को आयोजित होगा। दोनों ही मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे।

तो वहीं, बीसीसीआई ने भारत के आयरलैंड दौरे की जानकारी, आयरलैंड क्रिकेट के हाई परफाॅर्मेन्स डायरेक्डर ग्राहम वेस्ट के दो दिन पहले दिए बयान के बाद जारी की है। ग्राहम वेस्ट ने दो दिन पहले अनुभवी पाॅल स्टर्लिंग के टी20 फाॅर्मेट की कप्तानी से इस्तीफे और भारतीय दौरे के बारे में जानकारी दी थी।

ग्राहम वेस्ट की प्रतिक्रिया

वेस्ट ने गुरुवार को कहा था कि भारत के खिलाफ सीरीज आगामी गर्मियों के लिए उनकी योजनाओं का हिस्सा है। 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेने के बाद, पॉल (स्टर्लिंग) के टी20 कप्तान पद से हटने के फैसले से नए कप्तान को जून में भारत सीरीज से शुरुआत करते हुए अपनी शैली और कार्यप्रणाली को लागू करने का अवसर मिलेगा।

खैर, आईपीएल के ठीक बात जून में ही भारत अफगानिस्तान का एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी करने वाली है। इसके बाद, आयरलैंड दौरे से ही कुछ खिलाड़ी यूके रवाना हो जाएंगे, जब 1 जुलाई 2026 से भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत होगी।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...