Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 28 – Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) SL vs IND: विराट को जो करने में 125 मैच लगे, वो SKY ने 69 मैचों में ही कर दिया, अब तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या और कोहली ने इस फॉर्मेट में 16-16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया है। हालांकि, मैचों की संख्यां देखें तो उसमें सूर्या ने कोहली की तुलना में बेहद ही कम मैच खेलकर 16 अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 69 मैचों में इतने POTM जीते हैं। वहीं, कोहली को इतने अवॉर्ड हासिल करने के लिए 125 टी-20 मुकाबले लग गए थे।

2) कौन है ये श्रीलंका का ऑलराउंडर, जिसने भारत के खिलाफ एक ही ओवर में दोनों हाथों से की गेंदबाजी

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल प्लेकेले में खेला गया। इस मैच में भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में श्रीलंका के एक ऑलराउंडर ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर सब लोग हैरान रह गए। दरअसल भारत के खिलाफ इस मैच में श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामेंदु मेंडिस ने एक ही ओवर में दोनों हाथों से गेंदबाजी की।

3) IND vs SL: रोहित को जो करने में लगे 17 साल, यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 11 महीने में कर दिखाया; जानिए क्या?

यशस्वी जायसवाल ने टी20 पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 40 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी और रोहित ने चार-चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि, यशस्वी ने पिछले साल अगस्त में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो, रोहित शर्मा ने सितंबर 2007 से जून 2024 तक क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में खेला है।

4) पहले टी-20 मैच में कैच पकड़ने के दौरान रवि बिश्नोई को लगी गंभीर चोट, दूसरे मुकाबले से हो सकते हैं बाहर

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 43 रनों से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच के दौरान भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को चोट लगी। वो अपनी गेंद पर कैच पकड़ते समय वे चोटिल हो गए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाना पड़ा और उनको बैंडेज भी लगाई गई। हालांकि, वे मैदान से बाहर नहीं गए और गेंदबाजी जारी रखी और आखिरी गेंद पर विकेट लिया।

5) The Hundred 2024: बाउंड्री लाइन पर Dan Mousley ने पकड़ा बेहतरीन कैच, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा विश्वास

इंग्लैंड के उभरते हुए युवा खिलाड़ी डैन मूसली (Dan Mousley) ने जारी द हंड्रेंड मैन्स टूर्नामेंट में एक शानदार कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मैच में लंदन स्पिरिट के विकेटकीपर बल्लेबाज Adam Rossington सीन एबाॅट की गेंद पर एक बड़ा शाॅट खेलना चाहते थे, जो मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन गेंद Rossington के बल्ले से लगकर, स्क्वयर लेग बाउंड्री की ओर चली जाती है। तो वहीं इस दौरान इस जगह फील्डिंग कर रहे डैन मूसली काफी मुस्तैदी से इस कैच को दो बार में लपकते हैं।

6) Women’s T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप से पहले Deandra Dottin ने अपना रिटायरमेंट वापिस लिया

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम की पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिए रिटायरमेंट के फैसले को वापिस ले लिया है। तो वहीं डॉटिन का यह फैसला उस समय आया है, जब अब से कुछ महीनों बाद बांग्लादेश में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा।

7) टीम इंडिया की जीत के बाद देखने लायक था Gautam Gambhir का रिएक्शन, चेहरे पर खुशी ही खुशी थी

Gautam Gambhir की कोचिंग में टीम इंडिया ने पहला ही मैच अपने नाम कर लिया, जहां SKY की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले ही टी20 मुकाबले में मात दे दी। वहीं इस जीत के बाद हेड कोच गौतम गंंभीर का रिएक्शन देखने लायक था और अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

8) बल्ला हाथ से छोड़ना Rishabh Pant की आदत बन गई, पहले मैच में ही घायल कर देते लंकाई खिलाड़ी को

टी20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी Rishabh Pant की धाकड़ बल्लेबाजी जारी है, जहां इस खिलाड़ी ने पहले ही टी20 मैच में अपने बल्ले से बवाल काट दिया। वहीं इस दौरान पंत ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान था और उनकी ये हरकत अब हर एक मैच में देखने को मिल जाती है।

9) जीत के बाद Suryakumar Yadav ने रियान पराग को बताया खास, तो बाकी के खिलाड़ियों को लेकर भी की बात

श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मैच में कप्तान Suryakumar Yadav ने दमदार बल्लेबाजी की, जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। वहीं इस जीत के बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें SKY अपने साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए।

10) “वह गेंदबाजों के कप्तान हैं”- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर बोले अक्षर पटेल

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि टी-20 टीम के नव नियुक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव गेंदबाजों के कप्तान हैं। वह बॉलर्स को अपनी रणनीति के अनुसार चलने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। अक्षर ने इसके साथ ही कहा कि श्रीलंका के खिलाफ जारी सीरीज में भारतीय टीम बल्लेबाजी में ज्यादा से ज्यादा कॉम्बिनेशन आजमाने की कोशिश करेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...