Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 24 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जुलाई 24 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

India Women vs Nepal Women (Image Credit- Twitter X)

1) IND-W vs NEP-W: एशिया कप मुकाबले में भारत ने नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 82 रनों से हराया

दांबुला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने नेपाल के खिलाफ 82 रनों से जीत हासिल की। भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। भारतीय टीम से मिले 179 रनों के टारगेट का पीछा करने नेपाल की टीम उतरी, तो निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 96 रन ही बना पाई। (पूरी खबर पढ़ें )

2) Womens Asia Cup T20: भारत बनाम नेपाल मैच में शेफाली वर्मा ने जीता POTM अवाॅर्ड, खेली थी मैच विनिंग पारी

एशिया कप 2024 का 10वां मैच आज 23 जुलाई, मंगलवार को भारत और नेपाल (IND-W vs NEP-W) के बीच खेला गया। बता दें कि नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया ने 82 रनों से मैच जीतकर, सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। तो वहीं मुकाबले में टीम इंडिया को मैच जिताने में युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेपाल के खिलाफ शेफाली ने 48 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं मुकाबले में इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया। (पूरी खबर पढ़ें )

3) IPL 2025: युवराज सिंह को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, आशीष नेहरा छोड़ सकते हैं फ्रेंचाइजी

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम के हेड कोच आशीष नेहरा और सपोर्ट स्टाफ में शामिल विक्रम सोलंकी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। (पूरी खबर पढ़ें )

4) एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के मुख्य कोच के रूप में देखना चाहते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को द हंड्रेड टूर्नामेंट में Northern Superchargers का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि भविष्य में इंग्लैंड टीम की कोचिंग करते हुए एंड्रयू फ्लिंटॉफ नजर आ सकते हैं। बता दें, दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ को काफी चोट आई थी। हालांकि इसके बाद पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर ने काफी अच्छी वापसी की। (पूरी खबर पढ़ें )

5) ‘ठीक है बैट ले लेना’: रिंकू सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की मजेदार स्टोरी

23 जुलाई को सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें वो बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ हैं। साथ ही उन्होंने मजाकिया तरीके से रिंकू सिंह के लिए इस स्टोरी पर लिखा कि ‘ठीक है बैट ले लेना। सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की साथ में इस तस्वीर को मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। (पूरी खबर पढ़ें )

6) अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को होस्ट करने के लिए है तैयार

इस साल सितंबर महीने में अफगानिस्तान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को भारत के ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाठक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होस्ट करेगी। बता दें, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई मुकाबले भारत में पहले खेले जा चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। (पूरी खबर पढ़ें )

7) अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर बड़ी बात बोल गए हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, पढ़ें क्या कहा?

हाल में ही ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने मंजोत कालरा के साथ Second Innings कार्यक्रम में बातचीत करते हुए कहा- यह सिर्फ महिलाओं की अटेंशन लेने के बारे में नहीं है, मुझे पुरुषों से भी काफी अटेंशन मिला है। सचमुच अच्छा लग रहा है, ये वो पल होते हैं, जो किसी भी क्रिकेटर या सेलिब्रिटी को प्रेरित करते हैं। (पूरी खबर पढ़ें )

8) Dhruv Jurel खुद को संजू-पंत से तेज साबित करने में लगे हैं, कोच गंभीर को दिखाने के लिए शेयर की ये Reel

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज Dhruv Jurel टीम इंडिया से मिले हर मौके का फायदा उठा रहे हैं, टेस्ट क्रिकेट के बाद हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया है। इस बीच जुरेल अब खुद को सोशल मीडिया का स्टार दिखाने में लगे हैं, ऐसे में उन्होंने एक बड़ी स्टाइलिश रील वीडियो शेयर की है और ये काफी वायरल हो रही है। (पूरी खबर पढ़ें )

9) बतौर कप्तान पहले दिन एक्शन में दिखे Suryakumar Yadav, अलग आत्मविश्वास के साथ उतरे मैदान पर

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में Suryakumar Yadav कप्तानी करने के लिए उत्साहित हैं, दूसरी ओर टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है और टीम का पहला अभ्यास सत्र भी हो चुका है। जहां इस दौरान SKY एक दम एक्टिव दिखे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहा है। (पूरी खबर पढ़ें )

10) फिटनेस के मामले में Jitesh Sharma हैं टॉप पर, पंत और संजू के अलावा ईशान को भी देते हैं मात

विकेटकीपर-बल्लेबाज Jitesh Sharma अभी तक टीम इंडिया में अपनी जगह को पक्की नहीं कर पाए हैं, जहां वो लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। इस बीच ये खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, इसी कड़ी में जितेश ने अपने फैन्स को इस बार एक काफी अलग रूप दिखाया है। जिसमें वो कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं और ये सब देख फैन्स काफी हैरान हैं। (पूरी खबर पढ़ें )

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...