
India Women Team (Pic Source-X)
1) ICC Women’s T20 Rankings में हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने लगाई लंबी छलांगएक
मंगलवार को जारी किए गए लेटेस्ट रैंकिंग अपडेट के बाद भारत की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और शैफाली वर्मा को आईसीसी महिला टी20ई खिलाड़ी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं श्रीलंका की स्पिनर इनोशी प्रियदर्शनी भी अपने रैंकिंग में सुधार करने में कामयाब रही। श्रीलंका में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप में अपने प्रदर्शन के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा टी20 रैंकिंग में अब संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।
2) Women Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मिल UAE की खिलाड़ी हुई उत्साहित, आप भी देखें वीडियो
इस समय श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 खेला जा रहा है। 21 जुलाई को भारत ने UAE को 78 रनों से हराया। हालांकि मैच के खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम को UAE की खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। बीसीसीआई महिला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों देशों की खिलाड़ी आपस में बात कर रही है।
3) भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने शुभमन गिल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की और उनके नेतृत्व में युवा ब्रिगेड ने टी-20 सीरीज 4-1 से अपने नाम किया। इससे पहले वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ ह्वाइट बॉल सीरीज के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि एक दिन गिल भारत के लिए तीनों प्रारूपों में कप्तानी करेंगे।
4) 22 गज पर फिर दिखाने वाले हैं Ajinkya Rahane कमाल, विदेश में लिया है मोर्चा संभाल
Ajinkya Rahane का नाम भी उन खिलाडियों लिस्ट में आता है, जिन्हें एक समय के बाद टेस्ट क्रिकेटर का टैग मिल गया गया था। ऐसे में फिर रहाणे को सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही मौके मिले, लेकिन अब तो टेस्ट टीम से भी रहाणे का पत्ता कट गया है। उसके बाद भी ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर नहीं हुआ, जहां जल्द ही रहाणे विदेशी धरती पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले हैं।
5) IPL में हो रही है राहुल द्रविड़, अपनी पुरानी टीम के बन सकते हैं हेड कोच, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
IPL 2025 से जुड़ी एक बड़ी मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स में लौटने की संभावना है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, राजस्थान रॉयल्स और द्रविड़ के बीच बातचीत चल रही और इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक ऐलान होने वाला है।
6) “शमी की बेहूदा जुबान…..” पूर्व पाक क्रिकेटर ने लिया भारतीय तेज गेंदबाज को निशाने पर
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक की कड़ी आलोचना की थी। इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। शमी ने इंजमाम को लताड़ते हुए यहां तक कह दिया कि कार्टूनगिरी नहीं करना चाहिए। शमी के इस कमेंट पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने अपनी प्रतिक्रया दी है।
7) VIDEO: जेमिमा रोड्रिग्ज ने श्रीलंका में फैंस के साथ मिलाए सुर, गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल
भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को श्रीलंका में कुछ फैंस के साथ फिल्म ‘आराधना’ का मशहूर बॉलीवुड गाना ‘मेरे सपनों की रानी’ गाते हुए देखा गया। जेमिमा का वो गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में 23 वर्षीय जेमिमा काफी उत्साहित नजर आ रही है। भारतीय टीम मौजूदा महिला एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंका में है। टूर्नामेंट में अब तक वुमेन इन ब्लू का दबदबा रहा है।
8) ‘मैंने उन्हें ट्रॉफी को गले लगाते और रोते देखा’, अश्विन ने बताया टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का पसंदीदा मोमेंट
राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। इसके साथ ही बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। द्रविड़ अपने करियर के दौरान कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सके थे, इसलिए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना उनके लिए काफी महत्व रखता है। इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने उस मोमेंट का खुलासा किया है, जब भारत ने ट्रॉफी जीती थी।
9) “चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव”- आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होना है। चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
17 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए बाहर? बड़ी खबर पर डालें नजर
SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs SA 2026, 2nd T20I: कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

