Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 18- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

1) “मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे”- गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर बोले दिग्गज क्रिकेटर

टाइम्स ऑफ नाउ के हवाले से गौतम गंभीर को लेकर कपिल ने पीटीआई से कहा, ”अगर गौतम गंभीर इस पोस्ट (भारतीय टीम का हेड कोच) को ले रहे हैं, तो मैं उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मैं भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।” कई पूर्व क्रिकेटर का मानना था कि, गौतम गंभीर को मुख्य कोच के पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।”

2) कप्तानी से हटाए जाने के चर्चा के बीच, हार्दिक पांड्या का ये पोस्ट हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अब हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर के वर्ल्ड कप से लेकर इस साल जून में ICC T20 वर्ल्ड कप तक के अपने कठिन सफर पर बात की। हार्दिक पांड्या ने दो तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “2023 विश्व कप की चोट के बाद एक मुश्किल सफर था, लेकिन T20 WC जीत के साथ यह प्रयास सार्थक रहा। जब तक आप प्रयास करते हैं, परिणाम मिलते हैं। कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती। आइए हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें और अपनी फिटनेस पर काम करें।”

3) गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही चमक सकती है इन दो प्लेयर्स की किस्मत, साल 2019 में खेला था आखिरी T20I

गौतम गंभीर के बचपन के कोच भारद्वाज का मानना है कि गंभीर अपने पहले कोचिंग कार्यकाल में चयन के लिए स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर विचार कर सकते हैं। भारद्वाज ने कहा, ”वह कुलदीप यादव और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को चुन (भारतीय स्क्वॉड) सकता है। वे उनके प्रोडक्ट हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन (आईपीएल 2024 के दौरान) पर भी अपना दांव खेला था। उनका अवलोकन और क्रिकेट कौशल हमेशा शानदार रहा है।”

4) Team India T20I Captain: सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांडया- कप्तानी के लिए रोहित शर्मा किसे दे रहे सपोर्ट?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी सूर्यकुमार यादव का नाम सुझाया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन दोनों ने हार्दिक पांडया से भी इस बारे में चर्चा की है।

5) विराट कोहली को लेकर अमित मिश्रा के दिए गए बयान पर अब रॉबिन उथप्पा ने रखा अपना पक्ष

रॉबिन उथप्पा ने खुलासा किया कि विराट कोहली में बहुत जल्दी ही बदलाव देखने को मिले और यह सच में भारत के लिए कमाल की बात थी। रॉबिन उथप्पा ने cricket.com/tv पर कहा कि, ‘मैंने विराट कोहली को Brash युवा दिल्ली लड़के से इंसान बनते हुए देखा है। उनका यह बदलाव सच में शानदार रहा है। जो हम लोग विराट कोहली को आज देख रहे हैं वैसे वो 15 साल पहले नहीं थे।

6) KL Rahul और Athiya Shetty ने पाली हिल में खरीदा शानदार अपार्टमेंट, इन स्टार्स के बने पड़ोसी!

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस खूबसूरत कपल ने मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा के पाली हिल में 20 करोड़ रुपये में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है, जो 3,350 वर्ग फुट में फैला हुआ है और यह संपत्ति संधू पैलेस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर है। लेन-देन के विवरण से पता चलता है कि इस कपल ने 1.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी किया। इस प्रॉपर्टी को केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 15 जुलाई को रजिस्टर किया। इसमें कुल 18 मंजिलें हैं। इसके अलावा अपार्टमेंट में कारों के लिए पार्किंग की जगह भी शामिल है।

7) आखिर क्यों टीम इंडिया से गायब हो गए उमरान मलिक, पूर्व गेंदबाजी कोच ने बताई बड़ी वजह

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने उमरान मलिक के टीम से बाहर होने की वजह बताई है। महाम्ब्रे ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ”मुझे लगता है कि प्रतिभा को बनाना जरूरी है। तेज गति वाला खिलाड़ी दुर्लभ होता है और आप उसमें संभावनाएं देखते हैं। जब उन्होंने 145-148 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी करते दिखे, मैं उनमें से नहीं हूं जोकि स्पीड गन पर 160 किमी/घंटा देखने से प्रभावित हो जाए। मुझे नहीं लगता ये सही है। आपको पता है कि तेज रफ्तार उसकी स्ट्रैंथ थी। वह निश्चित रूप से तेज था और 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Rohit Sharma अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर रोज उनकी कोई ना कोई तस्वीर सामने आ ही जाती है। इस बीच हिटमैन ने खुद इस बार अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो कुछ ही देर में फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो गई है।

9) VIDEO: गिल, इशान और बुमराह के हमशक्लों का ये वीडियो देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, इंटरनेट पर हो रहा वायरल

भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम करने के बाद अब श्रीलंका से सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन के हमशक्ल नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...