Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई – 06 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

(Image Credit- Twitter/X)

1. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हूं

हाल में ही स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ एक चर्चा में आर साई किशोर ने कहा- प्रत्येक क्रिकेटर के दिमाग में यह धारणा होती है कि उसे भारत के लिए खेलना है। अगर आप अपनी रणनीति पर काम करते हैं तो बहुत ऐसे कम खिलाड़ी हैं, जो वास्तव में आपका सामना कर सकते हैं। मैं दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हूं। मैं वास्तव में इस बात में विश्वास करता हूं। जब आप दुनिया भर में क्रिकेट खेलते हैं, तो आप बता सकते हैं कि आपको कौनसे खिलाड़ी है जो आपको मार सकते हैं।

2. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर उनकी मां का बड़ा खुलासा

रोहित के टी20 रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा की मां ने कहा है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह दिन देखना पड़ेगा। वर्ल्ड कप में जाने से पहले वह हमसे मिलने आए थे और कहा था कि वह इसके बाद T20I छोड़ना चाहते हैं। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जीतने की कोशिश करो .मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मैंने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया था, लेकिन फिर भी मैं आई क्योंकि मैं यह दिन देखना चाहती थी।

3. क्या अपने पिछले जिंबाब्वे के खिलाफ मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी? जाने यहां

दोनों टीमों के बीच यह मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 25 गेंदो में 26 रनों की पारी खेली। हालांकि नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरी सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदो में छह चौके और चार चाको की मदद से 61* रनों की आक्रामक पारी खेली जिसकी वजह से टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

4. ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ Suryakumar Yadav का स्वागत, घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं था

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में Suryakumar Yadav ने जो डेविड मिलर का कैच पकड़ा था, उसका वीडियो वर्ल्ड कप जीतने के 1 हफ्ते बाद भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं सभी खिलाड़ियों का अब अपने-अपने घर पर शानदार स्वागत हो रहा है, इसी कड़ी में SKY के घरवालों ने भी उनका क्या कमाल का स्वागत किया है और उसका वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5. हार्दिक को चूमते हुए नजर आए Ishan Kishan, दोनों की ये यारी फैन्स को लगी सबसे प्यारी

Ishan Kishan और हार्दिक पांड्या कितने पक्के दोस्त हैं ये हर कोई जानता है, ईशान कई बार हार्दिक के साथ GYM सेशन करते हुए और बार घूमते हुए स्पॉट हुए हैं। इसी कड़ी में अब ईशान ने सोशल मीडिया पर एक खास रील वीडियो शेयर की है, जिसमें वो हार्दिक को खूब प्यार देते हुए नजर आ रहे हैं।

6. भारत की वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को भारी फायदा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बार पांच मैचों की बाॅर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होने वाली है। तो वहीं इस सीरीज के पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को काफी फायदा पहुंचा है। बता दें कि पिछली बार की तुलना में इस बार टिकट्स की ब्रिकी में 6 गुना फायदा हुआ है।

7. ZIM vs IND: टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे गेंदबाज ने दी गीदड़ भपकी, कहा- गिल को आउट करने में मजा आएगा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले इंडिया टुडे के साथ एक बातचीत में ब्लेसिंग मुजरबानी ने कहा- मुझे लगता है कि मैं शायद कुछ अन्य गेंदबाजों से थोड़ा अलग हूं। मैं शुभमन गिल को बहुत सम्मान देता हूं क्योंकि वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।  गिल एक अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें आउट करना वाकई अच्छा होगा।

8. तो क्या बहुत जल्द देखने को मिल सकती है भारत बनाम पाकिस्तान सीरीज?

क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी ने कहा कि, ‘बहुत जल्द इन दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली जा सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि ऐसा भविष्य में पूरी तरह से होने की संभावना है।

9. विराट कोहली नहीं बल्कि ये भारतीय है बाॅलीवुड एक्टर Hugh Jackman का पसंदीदा क्रिकेटर

एक्स मैन फिल्म सीरीज और वाॅल्वोरीन के जरिए लाइमलाइट में आने वाले Hugh Jackman ने हाल में ही मार्वल इंडिया (Marvel India) के साथ एक इंटरव्यू किया है और इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फेवरेट इंडियन क्रिकेटर का नाम बताया है। बता दें कि इस इंटरव्यू में ह्यू जैकमैन ने कहा- इस वक्त मेरे फेवरेट क्रिकेटर रोहित हैं।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...