Skip to main content

ताजा खबर

जीवन साथी संग रोम की सैर पर इशांत शर्मा!, फैन्स के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

जीवन साथी संग रोम की सैर पर इशांत शर्मा!, फैन्स के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

इशांत शर्मा (Ishant Sharma) एक वक्त भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन अब उन्हें ब्लू जर्सी में देखे हुए काफी लंबा समय हो गया है। जब से वह टीम इंडिया से बाहर हुए हैं, तब से वह वापसी करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि, अब वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।

इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वह अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ रोम की कुछ ऐतिहासिक बिल्डिंग्स के फोटोज भी शामिल हैं। उन्होंने तस्वीरों के शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, “Rome was not built in a day”

ये रहा इशांत शर्मा का पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

भारत के लिए इशांत शर्मा ने कब खेला आखिरी मैच ?

इशांत शर्मा (Ishant Sharma) लंबे समय से भारत के लिए ह्वाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे, लेकिन उन्होंने आखिरी बार 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रेड बॉल क्रिकेट मैच खेला था। तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए 105 टेस्ट मैच, 80 वनडे और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। 2016 में आखिरी बार उन्होंने कोई वनडे मैच खेला था, जबकि 2013 में आखिरी बार टी-20 इंटरनेशनल खेलते हुए नजर आए थे।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे इशांत शर्मा अब आईपीएल खेलते हुए दिखते हैं। आईपीएल 2024 में इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलें, जहां उन्होंने 9 मैचों में 10 विकेट हासिल किए। इस दौरान 34/3 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा रहा।

क्रिकेट से इतर इशांत शर्मा ने कमेंट्री करना भी शुरू कर दिया है। वह कई मौकों पर क्रिकेट कमेंट्री करते हुए देखे गए हैं। हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कमेंट्री की। फैन्स को भी उनकी कमेंट्री पसंद आती है। गौरतलब है कि उनके टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं और वो कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...