Skip to main content

ताजा खबर

“जीतो बाजी खेल के”- ICC ने रिलीज किया चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिसियल सॉन्ग

“जीतो बाजी खेल के”- ICC ने रिलीज किया चैंपियंस ट्रॉफी का ऑफिसियल सॉन्ग

Atif Aslam (Photo Source: X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ऑफिशियल सॉन्ग को रिलीज कर दिया है। पाकिस्तान और यूएई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के ऑफिशियल सॉन्ग का नाम है जीतो बाजी खेल के। इस गाने को पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने गाया है।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर चैंपियंस ट्रॉफी के ऑफिशियल सॉन्ग के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! चैंपियंस ट्रॉफी के ऑफिशियल सॉन्ग, जीतो बाजी खेल के, को गाएं, जिसमें सुरों के उस्ताद आतिफ असलम भी शामिल हैं।”

19 फरवरी से हो रहे है Champions Trophy 2025 की शुरुआत

बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। खबर ये थे कि, इस मैच से पहले पाकिस्तान में टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित हो सकती है, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

चूंकि ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है तो टूर्नामेंट के कुछ मैच यूएई में भी खेले जाएंगे। दरअसल भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित कराने का फैसला करना पड़ा है। टीम इंडिया अपने तीन लीग मैच दुबई में खेलेगी। इसके अलावा अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वो मैच भी भारत का दुबई में ही आयोजित होगा।

इसके अलावा आईसीसी ने ये भी अपने शेड्यूल के ऐलान में बताया था कि भले ही पाकिस्तान मेजबान है, लेकिन अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो फिर टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भी दुबई में आयोजित होगा। हालांकि, फिलहाल के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शेड्यूल है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...

क्या 2027 सीजन से IPL में 94 मैच होंगे? BCCI अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब

Indian Premier League 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन के बाद से यह चर्चा चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

18 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भीषण गर्मी से बचने के लिए BCCI का बड़ा कदम, 2027 से जल्दी शुरू हो सकता है IPL भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

भारतीय संस्कृति से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति के करीब हूं – निखिल चौधरी का बड़ा बयान

Nikhil Chaudhary (Image credit Twitter – X) दिल्ली में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी आज ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। निखिल...