Skip to main content

ताजा खबर

जिस तरह से मैंने आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा बनाया, वह शानदार था: गोंगडी त्रिशा

जिस तरह से मैंने आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा बनाया, वह शानदार था: गोंगडी त्रिशा

Gongadi Trisha (Image Credit- Twitter X)

युवा खिलाड़ी गोंगडी त्रिशा (Gongadi Trisha) ने हाल में ही मलेशिया के काॅला लंपुर में हुए आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को दूसरी बार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हैदराबाद से आने वाली 19 वर्षीय त्रिशा का यह लगातार दूसरी बार अंडर-19 टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी के बल्ले से पहला शतक निकला, और फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया। हाल में ही हैदराबाद में उनका एक ग्रैंड वेलकम हुआ है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

दूसरी ओर, अब अंडर-19 टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही गोगंडी त्रिशा ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। त्रिशा का कहना है कि अपने पिता के सामने सुपर सिक्स मुकाबले में स्काॅटलैंड के खिलाफ शतक लगाना, उनके लिए काफी ज्यादा शानदार था।

Gongadi Trisha ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में युवा खिलाड़ी ने कहा- टूर्नामेंट को लगातार दूसरी बार जीतना मेरी पसंदीदा यादों में से एक है। जाहिर तौर, पिता के सामने शतक लगाना मेरे लिए एक स्पेशल फीलिंग है। और टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनना सोने पर सुहागा।

त्रिशा ने आगे कहा- जिस तरह से मैंने आईसीसी टूर्नामेंट में दबदबा बनाया, वह शानदार था। हमारे कोच लगातार बात कर रहे थे कि मलेशिया में हमें कैसी पिच और कंडीशन खेलने के लिए मिलेगी। हमनें उन पिचों पर काफी प्रैक्टिस की, जिसका हमें बाद में फायदा हुआ। मैं, टूर्नामेंट में शतक बनाना चाहती थी, लेकिन नहीं पता था कि यह उसी मैच में हो जाएगा, जब मेरे पिता क्राउड में मौजूद थे। मेरे लिए यह एक स्पेशल मूमेंट था।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...