Skip to main content

ताजा खबर

जिसका डर था वहीं हुआ, सेमीफाइनल मैच से पहले अफगानिस्तान खिलाड़ी होगा बैन? जानिए क्या हुआ…

जिसका डर था वहीं हुआ, सेमीफाइनल मैच से पहले अफगानिस्तान खिलाड़ी होगा बैन? जानिए क्या हुआ…

Rashid Khan and Gulbadin Naib (Pic Soure-X)

Gulbadin Naib: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तस्वीर अब साफ हो गई है जिसमें भारत का मुकाबला इंग्लैंड से और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे सुपर 8 के अंतिम मैच के बारे में जो अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुआ। अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में जीत हासिल की और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री मारी।

हालांकि, इस मैच में एक ड्रामा हुआ था जिसके वजह से अफगानिस्तान टीम काफी चर्चा में थी। मैच में अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब  की चोट चर्चा का विषय बन गई थी। दरअसल, गुलबदीन मैदान पर ही सो गए थे क्योंकि अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने उन्हें धीरे-धीरे खेल खेलने का इशारा किया था। अब इस घटना को लेकर तर्क-वितर्क किए जा रहे हैं।

क्या था मामला?

बारिश के कारण मैच में बार-बार रुकावट आ रही थी। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सिर्फ 116 रनों का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने रनों का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की थी। लेकिन उन्होंने अपने मुख्य बल्लेबाज खो दिए थे।

ऐसे में जब 12वें ओवर में नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे तब बांग्लादेश ने 81 रन पर 7 विकेट खो दिए थे। तभी बारिश होने लगी और डीएलएस के मुताबिक, बांग्लादेश दो रन से पीछे चल रहा था। कोच का इशारा पाते ही Gulbadin Naib, जो पहली स्लिप पर खड़े थे, वह जमीन पर गिर गए। मैदान में गिर जाने के बाद नायब को ट्रीटमेंट दिया गया। जिससे मैच देर से शुरू हुआ और अफगानिस्तान के जीतने की संभावना और बढ़ गई थी।

क्या गुलबदीन नायब पर लगेगा बैन या उनपर होगी कार्रवाई?

ICC आचार संहिता के अनुसार, समय बर्बाद करना अनुच्छेद 2.10.7 के तहत लेवल 1 या 2 का अपराध माना जाता है। लेवल 1 के अपराध में मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना और दो निलंबन अंक का प्रावधान है। यदि किसी खिलाड़ी को एक वर्ष में चार निलंबन अंक मिलते हैं, तो उस पर एक टेस्ट या दो वनडे या टी20ई का प्रतिबंध लगाया जाता है।

इसके अलावा आईसीसी ने आर्टिकल 41.9 के मुताबिक टी20 के लिए भी नियम बनाए हैं। यदि कोई गेंदबाज या फील्डर समय बर्बाद करता है, तो अंपायर पांच रन का जुर्माना दे सकता है। अंपायर को ऐसा फैसला लेने का अधिकार है, लेकिन अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया। यानी उनपर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...