Skip to main content

ताजा खबर

जिंबाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम में हुए तीन बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों को पहले दो टी20 मुकाबलों के लिए किया गया शामिल

जिंबाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम में हुए तीन बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों को पहले दो टी20 मुकाबलों के लिए किया गया शामिल

IND vs ZIM (Pic Source-X)

भारत का जिंबाब्वे दौरा 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा हो चुकी है। भारतीय टीम की कप्तानी बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। इस दौरें में 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

आज यानी 2 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए तीन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। पहले दो टी20 मुकाबलों में संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को शामिल किया गया है।

हाल ही में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यही वजह है कि आगामी जिंबाब्वे सीरीज में भारतीय टीम के कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है।

हर्षित राणा की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। साई सुदर्शन ने भी गुजरात टाइटंस की ओर से महत्वपूर्ण रन बनाए थे। जितेश शर्मा का अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी काफी अच्छा रहा है और उन्हें पहले दो टी20 मुकाबलों में भारतीय प्लेइंग XI में भी देखा जा सकता है।

यह रहा भारतीय स्क्वॉड पहले दो टी20 मुकाबलों के लिए:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा, हर्षित राणा।

आगामी सीरीज को भी भारतीय टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। भारत के खिलाफ मेजबान टीम की कप्तानी सिकंदर रजा करेंगे। जिंबाब्वे ने भी आगामी सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...