Skip to main content

ताजा खबर

जारी ताजा ICC Women’s ODI Player Rankings के बाद नंबर पर ऑलराउंडर बनी एश्ले गार्डनर, पढ़ें बड़ी खबर

जारी ताजा ICC Women’s ODI Player Rankings के बाद नंबर पर ऑलराउंडर बनी एश्ले गार्डनर, पढ़ें बड़ी खबर

Ashleigh Gardner (Pic Source-Twitter)

ICC Women’s ODI Player Rankings: जारी ताजा आईसीसी वूमेंस वनडे प्लेयर रैंकिंग जारी होने के बाद, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि अब वह वनडे क्रिकेट की नंबर 1 ऑलराउंडर बन गई हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी महिला एशेज सीरीज में गार्डनर ने कमाल का प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्होंने करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। इससे पहले वह अक्टूबर 2023 में भी ऑलराउंडर्स की कैटेगिरी में नंबर एक की पोजिशन हासिल कर चुकी हैं। गार्डनर के इस समय 469 रेटिंग पाॅइंट हैं।

गार्डनर ने साउथ अफ्रीका की मारिजान काप को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है, जिनके इस समय 444 रेटिंग पाॅइंट हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी हेली मैथ्यूज 426 रेटिंग पाॅइंट के साथ मौजूद हैं। इसके अलावा महिला वनडे ऑलराउंडर टाॅप 10 में सिर्फ दीप्ति शर्मा मौजूद हैं। दीप्ति 344 रेटिंग पाॅइंट के साथ छठे नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से 23 जनवरी को

गौरतलब है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच वीमेन एशेज सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद, अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहले टी20 को ऑस्ट्रेलिया ने 57 रनों से अपने नाम किया था।

तो वहीं अब जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी, गुरूवार को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजर टी20 सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी।

दूसरे टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

जाॅर्जिया वाॅल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), पोएब लिचफील्ड, एलिस पैरी, एनाबेल सदरलैंड, ताहिला मैग्रा (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जाॅर्जिया वेरहम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शूट।

दूसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंडकी संभावित प्लेइंग इलेवन:

मा बुचर, डैनी व्हाइट, सौफिया डंकली, नट सीवर ब्रंट, हीतर नाइट (कप्तान), एमी जोंस, फ्रेया कैंप, चार्लोट डीन, सोफी एसलटोन, सारा ग्लेन, लाॅरेन बेल।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी सलाह, बोले ‘जल्दबाजी ठीक नहीं’

Ravichandran Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।...

“2027 ODI WC के स्क्वाड में रोहित शर्मा मेरी पसंद नहीं होंगे” – संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने यह कहकर एक बड़ी क्रिकेट बहस छेड़ दी है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप...

SM Trends: 27 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...

‘आखिर टीम में उनका योगदान क्या है?’ – पहले T20I के बाद आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

Aakash Chopra questions Washington Sundar’s utilisation after 1st T20I (image via getty) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20आई में भारत की हार के बाद, भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा...