Skip to main content

ताजा खबर

जाने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 7वें विकेट के लिए 5 बड़ी पार्टनरशिप के बारे में, जब 30 रनों के भीतर गिरे थे 6 से ज्यादा विकेट

जाने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 7वें विकेट के लिए 5 बड़ी पार्टनरशिप के बारे में, जब 30 रनों के भीतर गिरे थे 6 से ज्यादा विकेट

Litton Das & Mehidy Hasan Miraz (Image Credit- Twitter X)

टेस्ट क्रिकेट, खेल का सबसे पुराना और पारंपरिक फाॅर्मेट है, जिसमें एक खिलाड़ी के धैर्य की परीक्षा होती है। इस फाॅर्मेट में पता चलता है कि कोई क्रिकेटर रचनात्मक और कौशलपूर्ण है। अगर कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में सफल है, तो उसे एक उच्च दर्जे का क्रिकेटर समझा जाता है।

तो वहीं कहीं बार खिलाड़ी अपने धैर्य को इतने अच्छे से इस्तेमाल करते हैं कि घंटों तक बल्लेबाजी कर लेते हैं। साथ ही जब किसी टीम के विकेट जल्दी गिर जाते हैं, तो एक खिलाड़ी के लिए और अधिक धैर्य से बल्लेबाजी करना जरूरी हो जाता है।

दूसरी ओर, आज इस आर्टिकल में हम आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 7वें विकेट के लिए की गई, पांच साझेदारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब खिलाड़ियों ने धैर्य दिखाते हुए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जब टीम के 30 रनों के कम से स्कोर पर 6 विकेट गिर गए थे। तो आइए इन 5 साझेदारियों के बारे में जानते हैं:

टेस्ट क्रिकेट की 5 बड़ी साझेदारियां

5– नंबर पांच पर टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पांच साझेदारियों में वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स और रिडली जैकब्स का नाम सामने आता है। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वें विकेट के लिए 54 रन जोड़े थे। इस मैच में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

4– चौथे नंबर पर टेस्ट क्रिकेट में 7वें विकेट के लिए सबसे ज्यादा साझेदारी के मामले में इंग्लैंड के मार्क रामप्रकाश और स्टीव रोड्स का नाम दर्ज है। दोनों ने साल 1995 में 68 रनों का साझेदारी की थी। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रनों के कुल स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

3– पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान और सलीम मलिक तीसरे नंबर पर आते हैं। बता दें कि साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 26 रनों के कुल स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे। लेकिन इस दौरान दोनों ने 7वें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की थी।

2– टेस्ट क्रिकेट में 6 से ज्यादा विकेट खोने के बाद 7वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में कैरेबियाई खिलाड़ी Nkrumah Bonner और जोशुआ डिसिल्वा का नाम दर्ज है। दोनों ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में 100 रन जोड़े थे।

1– तो वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास और मेहदी हसन मिराज का नाम दर्ज है। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में जारी दूसरे टेस्ट मैच में 7वें विकेट के लिए 165 रन जोड़े थे। मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 26 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...