
Steve Smith (Photo Source: Twitter)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और तमाम खिलाड़ियों को इसमें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया को भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। आगामी टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी आगामी टूर्नामेंट में स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट में पैट कमिंस भाग नहीं ले रही हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी में स्टीव स्मिथ करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि ऐसे कई खिलाड़ी है जो चोटिल होने की वजह से आगामी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
भले ही ऑस्ट्रेलिया टीम में कई खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं देखा जाएगा लेकिन टीम में अभी भी कई मजबूत खिलाड़ी हैं। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं ऑस्ट्रेलिया टीम का SWOT विश्लेषण।
Strength (ताकत)
ऑस्ट्रेलिया टीम में सबसे बड़ी ताकत उनका बल्लेबाजी लाइनअप है। टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। यही नहीं टीम के ऑलराउंडर की सूची भी काफी अच्छी है। कंगारू टीम में अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। यही नहीं आरोन हार्डी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ट्रेविस हेड को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
Weakness (कमजोरी)
ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाजों की सूची उनकी बहुत ही कमजोर है। आगामी टूर्नामेंट में पैट कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को भी भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा। भले ही ऑस्ट्रेलिया के पास स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और सीन एबॉट है लेकिन उन्हें इन गेंदबाजों की कमी जरूर खलेगी।
यही नहीं टीम के पास स्पिनर के रूप में सिर्फ एडम जम्पा है। ग्लेन मैक्सवेल भी पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी करते हैं लेकिन दुबई जैसी पिच में ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा से ज्यादा स्पिनर्स को टीम में शामिल करना चाहिए था।
Opportunities (मौका)
ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का आगामी टूर्नामेंट में मौका मिलेगा। मैथ्यू शॉर्ट, Jake Fraser-McGurk और कूपर कोनोली इन तीनों ही खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।
Threats (समस्या)
टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के अनुभवी नहीं है। कई खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा मंच है जहां वह तमाम फैंस के सामने धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम में से कई खिलाड़ी है जिन्हें उपमहाद्वीप में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और यही टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है।
Duleep Trophy 2026: कप्तान तिलक वर्मा का जोरदार प्रदर्शन, साउथ जोन ने फाइनल में मारी एंट्री; नॉर्थ जोन को 7 विकेट हराया
SM Trends: 2 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए नहीं मिली भारतीय टीम में जगह तो Krunal Pandya का सोशल मीडिया पर छलका दर्द!
माइकल हसी ने ठुकराया इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच ऑफर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में जारी रखेंगे सेवाएं

