Skip to main content

ताजा खबर

जाने कब है टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगला टी20 मुकाबला?

Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)

डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 141 रन पर ऑलआउट हो गई।

चार मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरे मुकाबले 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क, Gqeberha में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

दक्षिण अफ्रीका जबरदस्त वापसी के लिए है पूरी तरह से तैयार

अभी तक इस वेन्यू में इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया है जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने DLS नियम के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह मैच दिसंबर 2023 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। इंडिया की ओर से रिंकू सिंह ने 68* रन बनाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव ने 56 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

बारिश की वजह से दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य मिला जिसको उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। मेजबान की ओर से रीजा हेंडरिक्स ने 49 रन बनाए जबकि एडन मार्करम ने 30 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका को अगर टी20 सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे टी20 मैच को जीतना बेहद जरूरी है। वहीं अगर टीम इंडिया दूसरे मैच को अपने नाम कर लेती है तो वो लगभग टी20 सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...