Skip to main content

ताजा खबर

जाने कब और कहां खेला जाएगा WTC 2023-25 का फाइनल मुकाबला? ICC ने किया बड़ा ऐलान

ICC WTC 2023 Final (Pic Source-Twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के फाइनल के वेन्यू और डेट की घोषणा कर दी है। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 जून से 15 जून तक लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक इस चक्र में कई टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

टेबल में टीमों के पोजीशन की बात की जाए तो भारत 68.52 पॉइंट प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है। भारतीय टीम पिछले दो चक्र की रनर-अप रही है। जहां एक तरफ उन्हें इस टूर्नामेंट के पहले चक्र के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी वहीं दूसरे चक्र में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। भारतीय टीम ने इन दोनों ही चक्र के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

2023-25 चक्र की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया 62.50 पॉइंट प्रतिशत के साथ है जबकि तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 50 पॉइंट प्रतिशत के साथ है। इंग्लैंड के 45 पॉइंट प्रतिशत है और वो इस अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। 2025 इवेंट के फाइनलिस्ट की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के बाद हो जाएगी। यह इस चक्र की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ पर होगी। दोनों ही टीमें इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच भी तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच भी तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में होस्ट होगी। जो भी टीम इस टेस्ट सीरीज को जीतेगी वो टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उनके घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। यह टेस्ट सीरीज भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का प्री-रजिस्ट्रेशन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। आईसीसी ने उन सदस्यों के लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है जिन्होंने ईमेल इनविटेशन को सब्सक्राइब किया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: ऑक्शन से पहले हुए सभी कन्फर्म्ड ट्रेड्स, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2027: Full list of confirmed trades ahead of the auction (image via X) आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन के करीब आते ही, फ्रेंचाइजियां ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम के...

SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह

Harshit Rana and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...