Skip to main content

ताजा खबर

जाने आखिर क्यों मोहम्मद शमी को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया?

Mohammed Shami. (Photo by CHRISTIAAN KOTZE/AFP via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। 8 सितंबर को बीसीसीआई ने भारत की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

टीम में युवा तेज गेंदबाज यश दयाल को शामिल किया गया है। उन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। हालांकि तमाम लोग इस चीज को देखकर हैरान थे कि आखिर क्यों अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद शमी को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि चोटिल होने की वजह से मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भाग नहीं ले पाए थे। फरवरी के अंतिम हफ्ते में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। अब अनुभवी तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट है और बहुत जल्द उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई मोहम्मद शमी को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। वो यही चाहती है कि अनुभवी खिलाड़ी जल्द से जल्द फिट हो जाए। ऐसी भी रिपोर्ट आ रही है कि मोहम्मद शमी को रणजी ट्रॉफी 2024 के बंगाल के पहले मैच में अक्टूबर 11 को खेलते हुए देखा जाएगा।

कुछ ही हफ्ते पहले टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि मोहम्मद शमी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है। जुलाई के अंतिम हफ्ते से बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में शमी ने नेट्स में गेंदबाजी का भी अभ्यास शुरू कर दिया है। हालांकि बोर्ड यही चाहता है कि शमी पूरी तरह से फिट हो जाए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी भारतीय टीम की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं

भारत को इसी साल नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस 5 मैच की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी को भी खेलते हुए देखा जा सकता है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने शमी को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज की भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है।

मोहम्मद शमी ने 2023 में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने 7 मैच में 10.70 के औसत से 24 विकेट झटके थे।

আরো ताजा खबर

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...