Skip to main content

ताजा खबर

जाने अब क्यों जरूरी हो गया है भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में ऋषभ पंत को अपनी प्लेइंग XI में शामिल करना

जाने अब क्यों जरूरी हो गया है भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में ऋषभ पंत को अपनी प्लेइंग XI में शामिल करना

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 7 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। अभी तक इस वनडे सीरीज में इन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं। पहला मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुआ था जबकि दूसरे को श्रीलंका ने 32 रनों से अपना नाम किया।

सबसे हैरान करने वाली बात इन दोनों मैच में यह थी कि एक समय भारत काफी मजबूत स्थिति में था लेकिन मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम दोनों मैच को अपने नाम करने में विफल रही। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरे मैच को भारत अपने नाम जरुर करना चाहेगा। ऐसी भी उम्मीद लगाई जा सकती है कि भारत की प्लेइंग XI में बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है।

ऋषभ पंत का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और केएल राहुल की जगह उन्हें तीसरे वनडे में खेलते हुए देखा जा सकता है। केएल राहुल की बात की जाए तो दूसरे वनडे में उन्होंने काफी खराब बल्लेबाजी की थी और बिना खाता खोले वो आउट हो गए थे। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम की ओर से खेलना चाहिए।

1- स्पिनर्स के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं ऋषभ पंत

अभी तक दो वनडे मैच में ऐसा देखा गया है कि श्रीलंका के स्पिनर्स ने भारत के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही है। मेजबान भी यह बात काफी अच्छी तरह से जानता है और वो 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स के साथ खेल रहा है।

अभी तक रोहित शर्मा के अलावा कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिनर्स के ऊपर दबाव नहीं डाल पाया है। अगर तीसरे वनडे में ऋषभ पंत को खेलते हुए देखा जाता है तो श्रीलंका के स्पिनर्स को इस चीज से काफी परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ऋषभ पंत का प्रदर्शन स्पिनर्स के खिलाफ हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। वनडे में स्पिनर्स के खिलाफ मिडिल ओवर में ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 105 का है।

2- बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव को लेकर भी भारत के लिए काफी चीजें सही हो जाएंगी

ऋषभ पंत को श्रेयस अय्यर या केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। अगर ऋषभ पंत को इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक की जगह टीम में शामिल किया जाता है तो शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज को नंबर चार या नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

भारत के लिए मिडिल ओवर में अक्षर पटेल के अलावा अभी तक कोई भी अन्य खिलाड़ी लगातार रन बनाते हुए नहीं देखा गया है लेकिन ऋषभ पंत के आने से टीम की यह समस्या भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। यही नहीं ऋषभ पंत के आने से भारतीय टीम का बल्लेबाजी ऑर्डर भी काफी मजबूत हो जाएगा।

3- केएल राहुल को अपने आप को बेहतर करने के लिए थोड़ा और समय भी मिल जाएगा

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में केएल राहुल की विकेटकीपिंग इतनी अच्छी नहीं थी। ऐसा दो से तीन बार देखा गया कि स्पिनर्स के खिलाफ कीपिंग के दौरान उन्हें गेंद पकड़ने में काफी परेशानी हुई।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में राहुल ने काफी अच्छी विकेटकीपिंग की थी। हालांकि इस समय वो कीपिंग में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। ऋषभ पंत के टीम में आने से उन्हें अपने आप को बेहतर करने में थोड़ा और समय मिल जाएगा। ऋषभ पंत भी अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...